दरिंदगी और हैवानियत की सारी हदें पार, विधवा से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, हालत नाजुक
By अमित कुमार | Published: January 11, 2021 03:39 PM2021-01-11T15:39:16+5:302021-01-11T15:41:58+5:30
भले ही भारत में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता हो लेकिन सच्चाई यह भी है कि इस देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मध्य प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है।
देश में बढ़ते बलात्कार के मामले किसी महामारी की तरह फैल रहे हैं। देश का कोई भी राज्य ऐसा नहीं है जिसे महिलाओं के लिए शत प्रतिशत सुरक्षित कहा जा सकता है। रोजाना रेप की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विधवा महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया है।
हैवानियत की हदे पार कर देने वाली इस घटना के सामने आने के बाद आस-पास के लोगों में आक्रोश का माहौल है। रिपोर्ट के अनुसार शनिवार रात गांव के ही लल्लू कोल नाम के युवक ने पीड़िता को आवाज लगाकर पानी मांगा। पानी नहीं होने पर महिला ने उसे पानी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद लल्लू कोल के साथ भाईलाल पटेल व एक अन्य युवक ने मिलकर महिला का रैप कर दिया। इतना ही नहीं इससे भी इनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो तीनों ने मिलकर महिला के प्राइवेट पार्ट को सरिये से जख्मी कर डाला।
बेहोशी की हालत में महिला को भेजा गया अस्पताल
जब महिला के साथ यह सब हुआ तो घर पर पीड़िता की बहन भी मौजूद थी, लेकिन आसपास और घर नहीं होने के कारण किसी से मदद नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि महिला के पति की मौत चार साल पहले हो गई थी। जिसके बाद वह चाय की छोटी सी दुकान कर अपने परिवार का पेट पालती थी। रीवा के संजय गांधी हॉस्पिटल में महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बेहोशी की हालत में महिला को यहां भर्ती कराया था। बहरहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।