वीडियो: इस वजह से महिला ने पेट्रोल डाल लगाई खुद को आग, सीसीटीवी में कैद हुई सारी घटना

By मुकेश मिश्रा | Published: September 11, 2018 04:30 PM2018-09-11T16:30:31+5:302018-09-11T16:30:31+5:30

महिला 80 प्रतिशत झुलस चूकी थी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए इंदौर रैफर कर दिया है।

Madhya pradesh ujjain A woman committed suicide in her drawing room | वीडियो: इस वजह से महिला ने पेट्रोल डाल लगाई खुद को आग, सीसीटीवी में कैद हुई सारी घटना

वीडियो: इस वजह से महिला ने पेट्रोल डाल लगाई खुद को आग, सीसीटीवी में कैद हुई सारी घटना

इन्दौर,11 सितम्बर: मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। एक महिला अपने परिचित के यह पहुंची और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। बुरी तरह झुलस चूकी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की पूरी रिकार्डिंग घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरें में रिकार्ड हो गयी। 

छेड़छाड़ के विवाद की बताई जा रही है बात

महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारें में अभी कोई ठोस सबूत नहीं मिले है। बात छेड़छाड़ के विवाद की बताई जा रही है। महिला भी सभ्रांत परिवार की है। घटना मंगलवार सुबह की है। फव्वारा चौक में रहने वाली रोजी जूनेजा सुबह दशहरा मैदान में रहने वाले प्रेम छाबडा के यहाँ पहुंची। 

ऐसे चला परिजनों को पता

वह छाबडा के यहाँ वेटिंग रुम में सोफे पर बैठी थी। अचानक वह उठी और अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर माचिस जलाया और आग लगा ली। महिला की चीख सुन घर के सदस्य दौड़े और आग बुझाई। परिजनों और पुलिस को सूचना देते हुए वे महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे।

80 प्रतिशत झुलसी महिला

महिला 80 प्रतिशत झुलस चूकी थी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए इंदौर रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह पूरी घटना छाबडा के यह लगे सीसीटीवी कैमरें में रिकार्ड हो गयी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घटना के पीछे  छेड़छाड़ का विवाद

घटना के पीछे जो कारण बताया जा रहा है उसके अनुसार छेड़छाड़ का विवाद था। छाबडा की लडकी को महिला के बेटे ने छेड दिया था। जिसकी शिकायत पुलिस को हुई थी और महिला का बेटा जेल चल गया था। बाद में दोनों पक्षों का समझौता हो गया था। महिला छाबडा से बदला लेना चाहती थी और उसने इस कृत्य को अंजाम दिया।हॉलकि की अभी महिला के बयान नहीं हो सकें है।

Web Title: Madhya pradesh ujjain A woman committed suicide in her drawing room

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे