मध्यप्रदेश: 12 साल की दलित लड़की ने रेप का किया विरोध तो बदमाश ने जिंदा जलाया

By पल्लवी कुमारी | Published: February 12, 2018 03:04 PM2018-02-12T15:04:12+5:302018-02-12T15:24:49+5:30

राजगढ़ ब्‍यावरा के खुजनेर थाना के सुस्‍तानी गांव में 12 साल की लड़की 9 फरवरी को दोपहर अपने घर में अकेली थी।

Madhya Pradesh Rajgarh Minor 12 year Dalit girl burnt alive after she protest rape | मध्यप्रदेश: 12 साल की दलित लड़की ने रेप का किया विरोध तो बदमाश ने जिंदा जलाया

मध्यप्रदेश: 12 साल की दलित लड़की ने रेप का किया विरोध तो बदमाश ने जिंदा जलाया

भोपाल, 12 फरवरी. मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग दलित लड़की को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई है। दलित युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि रेप का विरोध कर रही थी। कुछ बदमाश उसके घर में जबरदस्ती रेप करने के इरादे से घुस गए थे। इस घटना में बुरी तरह झुलसी किशोरी ने बताया, 'मुझसे बलात्‍कार करने का प्रयास किया गया था, जिसका मैंने विरोध किया। इस पर आरोपी ने मेरे ऊपर केरोसिन का तेल उड़ेल कर आग लगा दी थी।'

जानकारी के मुताबिक राजगढ़ ब्‍यावरा के खुजनेर थाना के सुस्‍तानी गांव में 12 साल की लड़की 9 फरवरी को दोपहर अपने घर में अकेली थी। लड़की को अकेला देखकर गांव का ही आरोपी गोपाल राजपूत घर के अंदर घुस आया और लड़की से जबरदस्ती करने लगा। जिसके बाद लड़की से चिल्लाया और कहा कि वह घरवालों को सारी बात बता देगी। इसके बाद आरोपी ने लड़की के उपर किरोसिन तेल डालकर आग लगाकर फरार हो गया।



जलती हुई किशोरी खुद के मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुन पाई। कुछ देर बाद जब लड़की का भाई घर पहुंचा तो उसने आग बुझाया और उसको अस्पताल ले गया। जहां किशोरी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। 

Web Title: Madhya Pradesh Rajgarh Minor 12 year Dalit girl burnt alive after she protest rape

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे