मध्य प्रदेश के गुना में दिल दहलाने वाली वारदात, आदिवासी महिला को जिंदा जलाया, वीडियो भी बनाते रहे आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 4, 2022 12:48 PM2022-07-04T12:48:26+5:302022-07-04T12:48:26+5:30

मध्य प्रदेश के गुना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक आदिवासी महिला को जिंदा जला दिया गया। बताया जा रहा है कि 6 बीघा जमीन के विवाद के चलते महिला को आग के हवाला कर दिया। पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया।

Madhya Pradesh Guna incident Tribal Woman set on fire | मध्य प्रदेश के गुना में दिल दहलाने वाली वारदात, आदिवासी महिला को जिंदा जलाया, वीडियो भी बनाते रहे आरोपी

मध्य प्रदेश में आदिवासी महिला को जिंदा जलाया (फोटो- ट्विटर, वीडियो ग्रैब)

Highlights मध्य प्रदेश में आदिवासी महिला को जिंदा जलाने का मामला, 80 फीसदी जल चुका है शरीर।जमीन के विवाद की वजह से आरोपियों द्वारा लगाई गई आग, दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।दर्द में चिल्लाती आदिवासी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

गुना: मध्य प्रदेश में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक आदिवासी महिला को जिंदा जलाने का वीडियो सामने आया। महिला दर्द में चिल्लाती रही लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। वीडियो मध्यप्रदेश के गुना का है। सामने आई जानकारी के मुताबिक 38 साल की महिला को कुछ लोगों ने डीजल डाल कर आग के हवाले कर दिया था । मामले में फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। 

जमीन के विवाद की वजह से लगाई आग 

जानकारी के मुताबिक महिला का 6 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते ग्रामीणों के समूह ने महिला पर खेत में डीजल डालकर उसे जिंदा जला दिया। इतना ही नहीं जब महिला दर्द में चिल्ला रही थी और मदद की गुहार लगा रही थी तब आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला जलती नजर आ रही है। यह वीडियो आरोपी ने महिला की ओर दौड़ते हुए यह कहते हुए बनाया था कि 'चलो वीडियो बनाते हैं' उसने खुद को आग लगा ली है। आरोपियों ने इस पूरी घटना को खुदकुशी दिखाने के लिए ये वीडियो बनाया। 

80 फीसदी जल चुका है महिला का शरीर

पीड़ित महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। उसका शरीर 80 फीसदी जल चुका है। आदिवासी महिला जिंदगी और मौत से लड़ रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया था उसके बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।  उसका इलाज जारी है। पुलिस की माने तो उन्हे पूरे मामले की जानकारी शनिवार दोपहर को मिली थी। पीड़िता रामप्यारी बाई के परिवार वालों ने कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पीड़ित महिला के पति की जमीन पर किया कब्जा

पीड़ित के पति अर्जुन ने पुलिस को बताया कि पूरा मामला जमीन के विवाद से जुड़ा था। आरोपी ने अर्जुन की छह बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था जो कानूनी रूप से उसकी थी। तहसीलदार के पास इससे पहले मामला सुलझ गया था और जमीन का कब्जा अर्जुन और उसके परिवार को दे दिया गया था।

हालांकि शनिवार को जब महिला खेत पर पंहुची तो आरोपी जमीन जोत रहे थे। महिला ने उन्हे रोका तो आरोपियों ने महिला के उपर डीजल डाल कर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, आरोपियों का दावा है कि महिला ने खुद को आग के हवाले किया है।

Web Title: Madhya Pradesh Guna incident Tribal Woman set on fire

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे