मध्यप्रदेश: देवास में छत पर लगाया पाकिस्तान का झंडा, प्रकरण दर्ज

By नितिन गुप्ता | Published: August 31, 2020 01:09 PM2020-08-31T13:09:24+5:302020-08-31T13:09:24+5:30

मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराने का मामला सोशल मीडिया से सामने आया, वायरल फोटो से प्रशासन हरकत में आ गया।

Madhya Pradesh cops lodge fir in Dewas for allegedly hoisting Pakistani flag | मध्यप्रदेश: देवास में छत पर लगाया पाकिस्तान का झंडा, प्रकरण दर्ज

देवास में छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsमध्यप्रदेश में एक मकान की छत पर पाकिस्तानी झंडा लहराने का मामला सामने आया है।मकान मालिक का कहना है कि उसके 12 साल के बेटे ने अज्ञानतावश यह झंडा लगा दिया था।

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के क्षिप्रा गांव में एक मकान की छत पर पाकिस्तानी झंडा लहराने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस घर के फोटो वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो मकान मालिक फारूख खां ने बताया कि उसने नाबालिग लड़के ने गलती से ये सब कर दिया। पता लगने पर झंडा जलाकर नष्ट कर दिया गया।

राजस्व निरीक्षक लखनसिंह ने बताया कि गांव क्षिप्रा में फारुख खां के मकान पर पाकिस्तानी झंड़ा लगा होने की जानकारी मिली थी। मामले की जांच के लिए तहसीलदार ने मुझे भेजा था। मकान मालिक का कहना है कि उसके 12 साल के बेटे ने अज्ञानतावश यह झंडा लगा दिया था। जैसे ही उसे इस बात की जानकारी मिली तो उसने झंडा उतार दिया।

इन्होंने यह नहीं बताया कि आखिरी इनके पास पाकिस्तान का झंडा कहां से आया। मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहराने का मामला सोशल मीडिया से सामने आया, वायरल फोटो से प्रशासन हरकत में आ गया।

राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौके का पंचनामा बनाया। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ IPC की धारा 153 क एवं ख के तहत केस दर्ज कर किया।

फारुख खां के मकान की छत पर पाकिसतानी झंडा देखकर लोग हैरान रह गए। इस दौरान लोगों ने मोबाइल से झंडे की तस्वीर व वीडियो बना लिए, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हो रहे हैं।

Web Title: Madhya Pradesh cops lodge fir in Dewas for allegedly hoisting Pakistani flag

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे