मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा: अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान में फेल होने पर 17 वर्षीय दो छात्राओं ने आत्महत्या की, जांच शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 30, 2022 05:39 PM2022-04-30T17:39:32+5:302022-04-30T17:40:21+5:30

Madhya Pradesh Board Exam: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया था। तिरोड़ी थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने बताया कि बालाघाट जिले के गुडरुघाट गांव में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

Madhya Pradesh Board Exam 2022 Two 17-year-old girl students commit suicide fail English and Political Science investigation begins | मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा: अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान में फेल होने पर 17 वर्षीय दो छात्राओं ने आत्महत्या की, जांच शुरू

रजनी का परिवार घटनास्थल पर पहुंचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Highlightsरजनी लिल्हारे अंग्रेजी विषय में फेल होने के कारण निराश महसूस कर रही थी। चचेरे भाई से फोन पर बात करते हुए कुएं में छलांग लगा दी। फोन पर कूदने की आवाज सुनकर रजनी के चचेरे भाई ने परिवार को सूचित किया।

बालाघाटः मध्य प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद बालाघाट और टीकमगढ़ जिलों में हुई अलग-अलग घटनाओं में 17 वर्षीय दो छात्राओं ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

 

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया था। तिरोड़ी थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने बताया कि शुक्रवार रात को बालाघाट जिले के गुडरुघाट गांव में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि रजनी लिल्हारे अंग्रेजी विषय में फेल होने के कारण निराश महसूस कर रही थी। उन्होंने बताया कि वह घर से निकली और अपने चचेरे भाई से फोन पर बात करते हुए उसने कुएं में छलांग लगा दी। अधिकारी ने कहा कि फोन पर कूदने की आवाज सुनकर रजनी के चचेरे भाई ने परिवार को सूचित किया।

जब तक रजनी का परिवार घटनास्थल पर पहुंचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, दूसरे मामले में पलेरा थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर महेंद्र महेबा गांव में रीना अहिरवार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि कला संकाय की 12वीं कक्षा की छात्रा रीना ने अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान के विषयों में असफल होने के बाद यह अतिवादी कदम उठाया।

शाक्य ने कहा, ‘‘रीना की छोटी बहन ने उसे अपने घर के एक कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया।’’ लड़की के माता-पिता दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

Web Title: Madhya Pradesh Board Exam 2022 Two 17-year-old girl students commit suicide fail English and Political Science investigation begins

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे