मंडला के मनेरी गांव का मामलाः दो परिवारों के आपसी विवाद में भाजपा कार्यकर्ता सहित परिवार के छह लोगों की हत्या, सगे भाइयों ने मारा

By भाषा | Published: July 15, 2020 08:17 PM2020-07-15T20:17:32+5:302020-07-15T20:17:32+5:30

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह ने कहा किमध्य प्रदेश में मंडला जिले के मनेरी गांव में दो परिवारों के आपसी विवाद में एक ही परिवार के छह लोगों की दो सगे भाइयों ने धारदार हथियारों से कथित तौर पर हत्या कर दी। 

Madhya Pradesh bhopal Case of Maneri village of Mandla six people of same family killed in mutual dispute between two families | मंडला के मनेरी गांव का मामलाः दो परिवारों के आपसी विवाद में भाजपा कार्यकर्ता सहित परिवार के छह लोगों की हत्या, सगे भाइयों ने मारा

कुशवाह ने बताया कि ये दोनों परिवार आपस में दूर के भाई हैं। उन्होंने कहा कि विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।

Highlightsमंडला जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर बीजाडांडी पुलिस थानांतर्गत मनेरी पुलिस चौकी के मनेरी गांव में शाम को हुई। अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं।

मंडलाः मध्य प्रदेश के मंडला जिले में दो परिवारों के आपसी विवाद में दो सगे भाइयों ने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र सोनी सहित उसके परिवार के छह लोगों की कुल्हाडी एवं तलवार से वार कर कथित रूप से हत्या कर दी।

इस घटना में कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मंडला जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर बीजाडांडी पुलिस थानांतर्गत मनेरी पुलिस चौकी के मनेरी गांव में शाम को हुई। मौके पर पहुंचे मंडला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह ने बताया, ‘‘अब तक छह लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। सभी मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस घटना में पीड़ित परिवार के कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं लेकिन अभी उनकी संख्या हमारे पास नहीं हैं।

आरोपियों ने पहले से ही यह वारदात करने की योजना बनाई थी

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान विनोद सोनी (45), उसके बेटे ओम सोनी (10), करिया सोनी (8), विनोद के बड़े भाई राजेन्द्र सोनी (62), राजेन्द्र की बेटी प्रिया ऊर्फ रानू सोनी (25) एवं दिनेश सोनी के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन छह लोगों की हत्या हरीश सोनी एवं उसके छोटे भाई संतोष सोनी ने की है। ये दोनों आरोपी सुंदर सोनी के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने मृतकों के घर में ही उनकी हत्या कुल्हाडी एवं तलवार से वार कर की है। कुशवाह ने बताया कि ये दोनों परिवार आपस में दूर के भाई हैं और विवाद का कारण पारिवारिक कलह है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि आरोपियों ने पहले से ही यह वारदात करने की योजना बनाई थी, क्योंकि उनके पास मिर्ची का पाउडर भी था।

कुशवाह ने बताया कि उनको पकड़ने में लगी पुलिस के ऊपर भी इन आरोपियों ने मिर्ची का पाउडर फेंका था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या को अंजाम देने वाले ये दोनों भाइयों की अजीब हरकत गांव वाले पहले से ही देखते रहे हैं। ये दोनों भाई जब भी कोई उनके घर के सामने से कोई वाहन में हॉर्न बजाते या मोबाइल से बात करते निकलते थे, तो वे उन पर कुल्हाड़ी लेकर मारने दौड़ते थे। जब कुशवाह से सवाल किया गया कि क्या ये दोनों आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्ट्या यह सामने आ रहा है कि ये दोनों आरोपी अविवाहित थे और अकेले ही अपने घर में रहते थे।

दोनों आरोपी मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त थे। वे हॉर्न बजाने या मोबाइल से बात करने वालों के पीछे भी कुल्हाड़ी लेकर मारने दौड़ते थे।’’ उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी भी घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। कुशवाह ने बताया कि पुलिस को एक आरोपी को पकड़ने के लिए गोली भी चलानी पड़ी, क्योंकि उसने पुलिस पर हमला किया था। इसलिए पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई और उसके बाद उसे पकड़ा गया। वहीं, दूसरे आरोपी को एक घर के अंदर पकड़ा गया।

इन दोनों आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि तीन थानों के पुलिस प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों को लगाना पड़ा। इसी बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘प्रदेश के मंडला के मनेरी गाँव में हुए वीभत्स हत्याकांड कीखबर बेहद दुःखद व निंदनीय।

आख़िर प्रदेश को क्या हो गया है? प्रतिदिन हत्या, लूट, दुष्कर्म, चोरी, अपराध की घटनाएँ घटित हो रही है। जिम्मेदार सिर्फ बंद कमरों में बैठकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की औपचारिकता कर रहे हैं।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर व नियंत्रण से बाहर। गुंडों-अपराधियों में कानून का खौंफ खत्म होता जा रहा है। प्रदेश जंगल राज की ओर लौट रहा है। सरकार तबादलों व चुनावों में व्यस्त , प्रदेश भगवान भरोसे।’’

अवैध संबंध को लेकर 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, एक गिरफ्तार

बुलंदशहर जिले के बुगरासी कस्बे में एक 40 वर्षीय एक विवाहित व्यक्ति की एक महिला के साथ कथित तौर पर अवैध संबंधों को लेकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार देर शाम की है जब बुगरासी कस्बा निवासी रफीक खाना खाने के बाद अपने घर के पास एक चाय की दुकान पर गया था। जब वह कुछ देर तक नहीं लौटा, तो उसके परिवार ने पुलिस को सूचित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि थोड़ी देर बाद रफीक का शव नगर पंचायत कार्यालय के पास से मिला।

एसएसपी ने बताया कि मृतक का एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। अधिकारी ने कहा कि रफीक के परिवालों ने महिला के 32 वर्षीय चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी उनके संबंधों के खिलाफ था। इस बीच, एक अन्य घटना में 58 वर्षीय किसान की मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव धान के खेत में मिला। पुलिस ने बताया कि श्रीपाल गंगापुर गांव का रहने वाला था और मंगलवार शाम को अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपने खेत में गया था।

उसने अपनी पत्नी और बेटी को चारे के साथ वापस भेज दिया, जबकि खुद खेतों में ही रुक गया। पुलिस ने बताया कि पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने बुधवार सुबह उसके शव को देखा और उसके परिवार और पुलिस को सूचित किया। क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा और निरीक्षक कोतवाली ने घटनास्थल का दौरा किया। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Web Title: Madhya Pradesh bhopal Case of Maneri village of Mandla six people of same family killed in mutual dispute between two families

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे