लातेहारः मुख्य चिकित्साधिकारी हरेनचंद महतो पर अल्ट्रासाउंड के बहाने दो किशोरियों के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 20, 2022 08:14 PM2022-07-20T20:14:07+5:302022-07-20T20:14:47+5:30

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी पर आरोप है कि वह अपने निजी आवास पर अल्ट्रासाउंड के बहाने युवतियों के संग अश्लील हरकत किया करते थे।

Latehar CMO Harenchand Mahto accused doing obscene two teenage girls pretext ultrasound jharkhand | लातेहारः मुख्य चिकित्साधिकारी हरेनचंद महतो पर अल्ट्रासाउंड के बहाने दो किशोरियों के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, जानें मामला

अल्ट्रासाउंड के बहाने दो किशोरियों के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

Highlightsसिविल सर्जन के विरुद्ध दो अलग-अलग युवतियों ने आवेदन देकर अश्लील हरकत करने की शिकायत की थी।चिकित्सक के खिलाफ डीआईजी पलामू और उपायुक्त लातेहार को भी शिकायत दी गयी है। मुख्य चिकित्साधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

लातेहारः महिला मरीजों ने लातेहार के मुख्य चिकित्साधिकारी (सिविल सर्जन) डॉक्टर हरेनचंद महतो पर अल्ट्रासाउंड के बहाने दो किशोरियों के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

 

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी पर आरोप है कि वह अपने निजी आवास पर अल्ट्रासाउंड के बहाने युवतियों के संग अश्लील हरकत किया करते थे। महिला थाना की प्रभारी सुनीता कुमारी ने बताया कि सिविल सर्जन के विरुद्ध दो अलग-अलग युवतियों ने आवेदन देकर अश्लील हरकत करने की शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि युवतियों की शिकायत के बाद सिविल सर्जन के खिलाफ पोस्को एवं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत महिला थाना में कांड संख्या 19/2022 दर्ज किया गया है। कुमारी ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि उक्त चिकित्सक के खिलाफ डीआईजी पलामू और उपायुक्त लातेहार को भी शिकायत दी गयी है। 

Web Title: Latehar CMO Harenchand Mahto accused doing obscene two teenage girls pretext ultrasound jharkhand

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे