कोट्टायम में सेक्स रैकेट का मामलाः वाइफ स्वैपिंग का पर्दाफाश, 1000 कपल्स थे शामिल, 7 अरेस्ट, कई खुलासे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 10, 2022 06:34 PM2022-01-10T18:34:14+5:302022-01-10T18:35:08+5:30
पुलिस ने कहा कि इस रैकेट में 1000 कपल्स जुड़े थे। पुलिस ने बताया कि सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जिसकी पत्नी ने शिकायत की थी कि उसे उसका पति अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए बाध्य कर रहा था।
कोट्टायमः केरल के कोट्टायम के समीप कारुकाचल में वाइफ स्वैपिंग रैकेट का पर्दापाश हुआ है। पुलिस ने सात लोगों को पत्नियों की कथित अदला-बदली के सिलसिले में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। 25 लोगों पर नजर रखी जा रही है। अगले कुछ दिन में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
पुलिस ने कहा कि इस रैकेट में 1000 कपल्स जुड़े थे। पुलिस ने बताया कि सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जिसकी पत्नी ने शिकायत की थी कि उसे उसका पति अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए बाध्य कर रहा था। अरेस्ट किए गए लोग कोट्टायम, पथमथिट्टा और अलापुझा के हैं।
पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत की जांच के दौरान इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता को अन्य पुरूषों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए बाध्य किया गया। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि इस महिला को उसके पति ने अन्य के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
जांच से पुलिस गिरोह तक पहुंची। पुलिस के अनुसार बताया जाता है कि गिरोह टेलीग्राम, मेसेंजर ऐप से एक दूसरे से संपर्क करते थे। आरोपियों को कोट्टायम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि इस चैट ग्रुप में हजारों सदस्य हैं। इसलिए इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।