Kolhapur rape Murder: चाचा ने 10 वर्षीय भतीजी से किया रेप, घर से 800 मीटर दूर गन्ने खेत से शव बरामद, बिहार का रहने वाला है परिवार, घर में रहा था कातिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2024 10:28 IST2024-08-23T10:27:37+5:302024-08-23T10:28:48+5:30

Kolhapur rape Murder: अधिकारी के अनुसार जांच में पता चला कि लड़की के चाचा ने उसकी मां से झूठ बोला था कि उसकी डांट की वजह से लड़की नाराज होकर चली गई है।

Kolhapur rape Murder Uncle raped 10-year-old niece body recovered sugarcane field 800 meters away home family hails Bihar murderer lived in house | Kolhapur rape Murder: चाचा ने 10 वर्षीय भतीजी से किया रेप, घर से 800 मीटर दूर गन्ने खेत से शव बरामद, बिहार का रहने वाला है परिवार, घर में रहा था कातिल

सांकेतिक फोटो

HighlightsKolhapur rape Murder: लड़की का परिवार बिहार से है।Kolhapur rape Murder: आरोपी ने पूछताछ के दौरान इस बात को कबूल किया है।Kolhapur rape Murder: माता-पिता शिरोली एमआईडीसी क्षेत्र में एक औद्योगिक इकाई में काम करते हैं।

Kolhapur rape Murder: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में गन्ने के एक खेत से 10 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया जिसके बाद उसके चाचा को कथित रूप से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक लड़की बुधवार शाम से लापता थी। लड़की का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। परिवार ने लापता होने के कुछ समय बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि नाबालिग का शव सुबह स्थानीय लोगों ने करवीर तालुका के शिये गांव में उसके घर से मात्र 800 मीटर दूर गन्ने के एक खेत में देखा। अधिकारी ने कहा, ‘‘यह साबित हो गया है कि लड़की के चाचा ने उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर उसका गला घोंट दिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान इस बात को कबूल किया है।’’

अधिकारी के अनुसार जांच में पता चला कि लड़की के चाचा ने उसकी मां से झूठ बोला था कि उसकी डांट की वजह से लड़की नाराज होकर चली गई है। पुलिस के अनुसार लड़की के माता-पिता शिरोली एमआईडीसी क्षेत्र में एक औद्योगिक इकाई में काम करते हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि लड़की की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया। फड़नवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘लड़की का परिवार बिहार से है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम में उसके चाचा ने उसकी पिटाई की और वह घर छोड़कर चली गई। बुधवार रात करीब 10 बजे स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत मिली कि लड़की लापता है। आज सुबह उसका शव बरामद हुआ और पुलिस को लड़की के यौन उत्पीड़न का संदेह है।

पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।’’ उन्होंने मामले की गहन जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने का वादा किया। फड़नवीस ने कहा, ‘‘हम इस मामले की तह तक जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे। ’’

Web Title: Kolhapur rape Murder Uncle raped 10-year-old niece body recovered sugarcane field 800 meters away home family hails Bihar murderer lived in house

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे