केरल: टॉयलेट में मिला 2 दिन की नवजात का शव, डॉक्टर की क्लिनिक में कर दिया था फ्लश

By स्वाति सिंह | Published: April 16, 2018 06:14 AM2018-04-16T06:14:36+5:302018-04-16T06:14:36+5:30

अब तक माता-पिता की पहचान नहीं की गई है। शिशु के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए थरिसूर मेडिकल कॉलेज भेजा जा चुका है।  

Kerala: two-day-old baby Bodyflushed down in toilet bowl at doctor place | केरल: टॉयलेट में मिला 2 दिन की नवजात का शव, डॉक्टर की क्लिनिक में कर दिया था फ्लश

केरल: टॉयलेट में मिला 2 दिन की नवजात का शव, डॉक्टर की क्लिनिक में कर दिया था फ्लश

तिरुवनन्तपुरम, 16 अप्रैल: केरल स्तिथ पलक्कड़ में एक डॉक्टर दंपत्ति के घर के टॉयलेट में 2 दिन की बच्ची का शव मिला है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना शुक्रवार (13 अप्रैल ) की है। बताया जा रहा है कि निवासी डॉ अब्दुल रहमान का टॉयलेट जाम हो गया था। जिसके बाद उन्होंने प्लम्बर को सफाई के लिए बुला लिया।  लेकिन सफाई के दौरान प्लम्बर को बच्ची का शव मिला। जिसे देखकर सभी दांग रह गए।  बाद में डॉक्टर ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
 
डॉक्टर के पास जांच के लिए आए किसी अभिभावक का काम हो सकता है।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि हो सकता है माँ ने शौचालय के अंदर ही बच्चे को जन्म दिया था। फिलहाल, डॉक्टर की शिकायत पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। अब तक माता-पिता की पहचान नहीं की गई है। शिशु के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए थरिसूर मेडिकल कॉलेज भेजा जा चुका है।  
 

Web Title: Kerala: two-day-old baby Bodyflushed down in toilet bowl at doctor place

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे