कौशांबी: महिला के साथ एक व्यक्ति ने की छेड़खानी, बचाव में महिला ने दांतों से काट दी उसके हाथ की उंगलियां

By रुस्तम राणा | Published: February 5, 2023 05:04 PM2023-02-05T17:04:58+5:302023-02-05T17:04:58+5:30

पुलिस के मुताबिक, करारी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ एक अज्ञात व्यक्ति जो मुँह पर कपड़ा बांधे हुए था छेड़खानी का प्रयास कर रहा था। महिला ने अपने बचाव में अपने दांतो से उसके हाथ की उंगलियां काट ली।

Kaushambi: A man molested a woman, in defense the woman bit off her fingers | कौशांबी: महिला के साथ एक व्यक्ति ने की छेड़खानी, बचाव में महिला ने दांतों से काट दी उसके हाथ की उंगलियां

कौशांबी: महिला के साथ एक व्यक्ति ने की छेड़खानी, बचाव में महिला ने दांतों से काट दी उसके हाथ की उंगलियां

Highlightsबदमाश ने अपने हांथ से महिला का मुंह बंद करने का प्रयास कियाइसी दौरान महिला ने उसके हाथ की उंगलियां ही काट दींबदमाश की कटी हुई उंगलियां थाने लेकर पहुंची महिला

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक महिला ने छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को ऐसा सबक सिखाया कि महिला ने उसके हाथों की उंगलियां अपने दांतों से कतर दीं। यह घटना करारी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, करारी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ एक अज्ञात व्यक्ति जो मुँह पर कपड़ा बांधे हुए था छेड़खानी का प्रयास कर रहा था। महिला ने अपने बचाव में अपने दांतो से उसके हाथ की उंगलियां काट ली। पुलिस ने कहा, मामले में मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई प्रचलित है। 

क्या है पूरा मामला? 

करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव निवासी श्रीचंद रैदास की पत्नी नीता देवी शुक्रवार की शाम सब्जी लेने म्योहर बाजार गई थीं। जब वह सब्जी लेकर वापस अपने गांव पैदल लौट रही थीं। उसी दौरान महिला सुनसान जगह पर पहुंची, तो उस पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से झप्पटा मारा। वह बदमाश महिला के जेवर छीनने का प्रयास करने लगा। इस पर महिला ने जोर-जोर से चिल्लाने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश ने अपने हांथ से महिला का मुंह बंद करने का प्रयास किया, इसी दौरान महिला ने उसके हाथ की उंगलियां ही काट दीं। 

बदमाश की कटी हुई उंगलियां थाने लेकर पहुंची महिला

महिला के इस साहस को देख बदमाश घबरा गया और भाग निकला। इस बचाव में महिला के चेहरे पर खरोंच आ गईं। हालांकि इस घटना के बाद महिला बदमाश की उंगलियों को लेकर थाने पहुंच गई और पुलिस को अपनी आप बीती सुनाई। महिला ने इस बाबत करारी थाने में अपनी तहरीर भी दी है, जिसमें सोने का लाकेट चेन पट्टी और 4000 रुपये छीने जाने की बात बताई गई। 

Web Title: Kaushambi: A man molested a woman, in defense the woman bit off her fingers

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे