तंत्र-मंत्र से बीमारी दूर करने के बहाने 45 वर्षीय तांत्रिक ने 14 वर्षीय किशोरी से किया दुष्कर्म, मां को घटना के बारे में बताया, पिता ने मामला दर्ज कराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 1, 2023 10:08 PM2023-01-01T22:08:25+5:302023-01-01T22:09:15+5:30

उत्तर प्रदेशः पिपरी के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी पिछले तीन वर्षों से मिर्गी से पीड़ित थी, जिसका इलाज निजी अस्पतालों में हो रहा था लेकिन इलाज के बाद भी कुछ लाभ नहीं हो रहा था।

Kaushambi 45-year old Tantrik rape 14-year old teenager pretext curing disease tantra-mantra told mother incident father filed case up police | तंत्र-मंत्र से बीमारी दूर करने के बहाने 45 वर्षीय तांत्रिक ने 14 वर्षीय किशोरी से किया दुष्कर्म, मां को घटना के बारे में बताया, पिता ने मामला दर्ज कराया

किशोरी ने वापस लौटकर अपनी मां से अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

Highlights 45 वर्षीय तांत्रिक अशोक कुमार किशोरी के घर आया।किशोरी को सुनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया।किशोरी ने वापस लौटकर अपनी मां से अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

कौशांबीः कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र से बीमारी दूर करने के बहाने एक तांत्रिक ने 14 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिपरी के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी पिछले तीन वर्षों से मिर्गी से पीड़ित थी, जिसका इलाज निजी अस्पतालों में हो रहा था लेकिन इलाज के बाद भी कुछ लाभ नहीं हो रहा था।

उन्होंने बताया कि किशोरी का पिता अपनी बड़ी बेटी के ससुराल गया था, इस बीच 24 दिसंबर को सराय अकिल निवासी 45 वर्षीय तांत्रिक अशोक कुमार किशोरी के घर आया और उसकी मां से कहा कि उसकी बेटी पर भूत प्रेत का साया है। इसके बाद वह झाड़-फूंक के बहाने किशोरी को एक सुनसान स्थान पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

किशोरी ने वापस लौटकर अपनी मां से अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। किशोरी की मां ने पति के घर में न होने तथा लोक लाज के भय से यह बात किसी को नहीं बताई। एसएचओ ने बताया कि पीड़िता का पिता शनिवार को जब घर आया तो घटना का पता चलने पर उसने थाने में आरोपी तांत्रिक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि आरोपी तांत्रिक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पीड़िता को सोमवार को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। 

Web Title: Kaushambi 45-year old Tantrik rape 14-year old teenager pretext curing disease tantra-mantra told mother incident father filed case up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे