हिन्दू लड़की से बात करने पर मुस्लिम युवक की जमकर पिटाई, छिल दी पीठ, 9 गिरफ्तार

By आजाद खान | Published: September 2, 2022 03:03 PM2022-09-02T15:03:14+5:302022-09-02T15:24:51+5:30

मुस्लिम युवक के साथ मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उसे धमकी भी दी है। उन लोगों ने उसे धमकाते हुए कहा है कि वह उस लड़की से दोबारा बात न करें।

karnataka Muslim youth mohammad sanif thrashed chipped for talking to Hindu girl in college 9 arrested | हिन्दू लड़की से बात करने पर मुस्लिम युवक की जमकर पिटाई, छिल दी पीठ, 9 गिरफ्तार

फोटो सोर्स: Twitter @NooyiAddoor

Highlightsहिन्दू लड़की से बात करने पर कर्नाटक में एक मुस्लिम युवक की जमकर पिटाई गई है। आरोपियों ने उसे डंडे से मारा है जिस कारण उसकी पीठ छिल गई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

बेंगलुरु:कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय के एक लड़के की इसलिए पिटाई कर दी गई कि उसने एक हिन्दू लड़की से बात की थी। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी है जिसमें युवक के पीठ पर पिटाई के निशान दिखाई मिल रहे है। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले से जुड़े कई छात्रों को गिरफ्तार भी किया है। पीड़ित फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और वहां उसका इलाज चल रहा है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 19 साल का मोहम्मद सनीफ जालसूर गांव में रहता है और वह सुलिया के एक कॉलेज में पढ़ाई करता है। घटना से पहले वह कॉलेज में था और कहा जा रहा है कि वह वहां एक हिन्दू समुदाय की लड़के से बात कर रहा था जो उसकी दोस्त भी थी। 

खबर के अनुसार, उसकी पिटाई इसलिए की गई क्योंकि उसने अपनी दोस्त से बात की थी और आरोपियों ने उसे पीटते समय यह कहा भी था कि उसने क्यों उस लड़की से बात की है। पीड़ित ने बताया कि जब अपनी दोस्त से बात कर रहा था तभी कुछ लड़के आए और उससे बहस करने लगे। 

इसके बाद उन लोगों ने पीड़ित को ग्राउंड में बुलाया और वहां उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने युवक को डंडे से पीटा जिसकारण उसका पीठ छिल गया है। युवक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। 

9 आरोपी हुए गिरफ्तार

इस घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक की पिटाई कर उसे धमकी भी दी है कि वह उस लड़की से दोबारा बात न करे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे है जिसके बाद पुलिस हरकत में आई मामले से जुड़े नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी छात्र है। 

Web Title: karnataka Muslim youth mohammad sanif thrashed chipped for talking to Hindu girl in college 9 arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे