20 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड लेटर में लिखा- बीजेपी नेता देता था मुस्लिम से अफेयर के लिए बदनाम करने की धमकी
By पल्लवी कुमारी | Published: January 9, 2018 01:03 PM2018-01-09T13:03:58+5:302018-01-09T13:42:47+5:30
लड़की ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नेता और उसके साथियों पर लगाया है धमकाने का आरोप।
कर्नाटक के चिकमंगलूर में 20 साल की एक लड़की ने सुसाइड कर लिया है। मृतका ने सुसाइड नोट में पांच लोगों के दोषी ठहराया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल समेत एक और शख्स की गिरफ्तारी की है। बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल पर आरोप है कि उन्होंने मृतका को धमकाया और लव जिहाद में फंसाकर बदनाम करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक मृतका धान्यश्री ने 6 जनवरी की रात 10 बजे पंखे से लटकर आत्महत्या की थी।
चिकमंगलुर जिले के एसपी अन्नामलाई के मुताबिक जब पुलिस मृतका के घर गई तो उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। इस लेटर में बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल समेत पांच लोगों पर धमकी देने और एक मुस्लिम लड़के को लेकर बदनाम करने की बात लिखी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीम भी गठित की है।
BJP District Yuva Morcha President, Anil, arrested in connection with the suicide of a 20-year-old girl in Chikmagalur #Karnataka
— ANI (@ANI) January 9, 2018
पुलिस के अनुसार एक दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े 5 लोग जिसमें अध्यक्ष अनिल भी शामिल थे, वह 6 जनवरी को मृतका धान्यश्री के घर गए और उन्हें धमकाया। इसके अलावा इन्होंने मृतका के माता-पिता के साथ भी काफी बूरा बर्ताव किया। बता दें कि इस लड़की की दोस्ती एक मुस्लिम लड़के से थी। वो इस लड़के के साथ सोशल मीडिया पर लगातार बाते करती रहती थी। इसी दौरान एक बार इसने लिखा कि मुझे मुस्लिम पसंद हैं। पहले तो दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उसे समझाने की कोशिश की। मगर बाद में कार्यकर्ताओं ने लड़की के घर वालों से शिकायत की कि वह लव जिहाद की शिकार है और उसे रास्ते पर लाया जाए। इसके साथ उन्होंने लड़की के प्राइवेट चैट को वायरल करने की भी धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही।
'On 6 January a 20-year-old woman, Dhanya Shree, committed suicide. In her suicide note she wrote that a group of 5 harassed her and her mother by alleging that she goes out with a Muslim boy. 1 person arrested,' says SP Chikmagalur #Karnatakapic.twitter.com/AKYMMBM1U4
— ANI (@ANI) January 9, 2018