कपूरथलाः 30 वर्षीय महिला के साथ उसके घर में दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में प्लंबर पर केस दर्ज, पीड़ित महिला का पति अमेरिका में, जानें सबकुछ

By भाषा | Published: August 30, 2022 09:39 PM2022-08-30T21:39:01+5:302022-08-30T21:42:57+5:30

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी।

Kapurthala 30-year-old woman rape in her house case filed against plumber making objectionable video husband victim woman in America | कपूरथलाः 30 वर्षीय महिला के साथ उसके घर में दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में प्लंबर पर केस दर्ज, पीड़ित महिला का पति अमेरिका में, जानें सबकुछ

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Highlightsपिछले साल नवंबर में प्लंबर को पानी की टंकी की मरम्मत के लिए अपने घर बुलाया था।पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था और वह बाद में उसे कॉल करता था। घर में अकेली थी तो उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया।

कपूरथलाः पंजाब में कपूरथला के भोलाथ इलाके के एक गांव में 30 वर्षीय महिला के साथ उसके घर में दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में एक प्लंबर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसने पिछले साल नवंबर में प्लंबर को पानी की टंकी की मरम्मत के लिए अपने घर बुलाया था।

पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था और वह बाद में उसे कॉल करता था। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले आरोपी प्लंबर महिला के बेटे की गैर मौजूदगी में उसके घर आया, और जब वह घर में अकेली थी तो उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया।

पीड़ित महिला का पति अमेरिका में रहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस सिलसिले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

बच्ची के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक इलाके में 22 वर्ष के एक व्यक्ति को डेढ़ साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कुशीनगर जिले के एक इलाके के निवासी रवि राय (22) अक्सर पड़ोस की डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ खेलता था और सोमवार शाम करीब सात बजे जब बच्ची उसके घर के बरामदे में खेल रही थी तब, वह उसके पास आया और उसे बहाने से अपने घर की तरफ ले गया।

पुलिस ने बताया कि दो घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटा तो परिजन बेचैन हो गए और उन्होंने उस व्यक्ति के घर जाकर उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन बच्ची वहां नहीं थी। पुलिस ने बताया कि बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है और पुलिस ने लड़की को खेत से बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक आर के सिंह ने बताया, “हमें जानकारी मिली कि 22 वर्षीय एक व्यक्ति एक बच्ची को चॉकलेट और खिलौने खरीदने के बहाने ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।’’

Web Title: Kapurthala 30-year-old woman rape in her house case filed against plumber making objectionable video husband victim woman in America

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे