कल्पेश याग्निक की मौत मामले में पत्रकार सलोनी अरोड़ा गिरफ्तार, ब्लैकमेल करने का है आरोप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 4, 2018 11:03 PM2018-08-04T23:03:13+5:302018-08-05T00:19:44+5:30

दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक की 13 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस को पिछले 15 दिनों से सलोनी अरोड़ा की तलाश थी।

Journalist Kalpesh Yagnik death case: Saloni Arora taken into custody by Police | कल्पेश याग्निक की मौत मामले में पत्रकार सलोनी अरोड़ा गिरफ्तार, ब्लैकमेल करने का है आरोप

कल्पेश याग्निक की मौत मामले में पत्रकार सलोनी अरोड़ा गिरफ्तार, ब्लैकमेल करने का है आरोप

इंदौर, 4 अगस्तः दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक की मौत मामले में पत्रकार सलोनी अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पिछले 15 दिनों से सलोनी की तलाश कर रही थी। उसे शनिवार शाम मुंबई से पकड़ा गया। डीआईजी हरिनाराणचारी मिश्र ने सलोनी अरोरा के पकड़े जाने की पुष्टि की है। इस मामले में पुलिस ने 21 जुलाई को अरोरा के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, वह याग्निक से पैसे की मांग कर रही थी और रुपये न देने पर बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने सलोनी अरोरा की गिरफ्तारी के लिए कई रिश्तेदारों की कॉल डीटेल पर नजर बनाए हुए थी। इस बीच मामा के नंबर से सुराग हाथ लगा। सलोनी का बेटा मुंबई में एक कोचिंग में पढ़ाई करता है। सादे कपड़ों में पुलिस वहां तैनात हो गई और सलोनी जैसी ही वहां पहुंची उसे पकड़ लिया गया।

बता दें कि कल्पेश याग्निक को 12 जुलाई की रात 10:30 बजे के आस-पास उनके अखबार के दफ्तर से विजय नगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। तमाम कोशिशों के बाद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके थे। उन्हें तकरीबन रात दो बजे मृत घोषित किया गया था। पुलिस उनकी मौत की जांच कई एंगल से कर रही है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Journalist Kalpesh Yagnik death case: Saloni Arora taken into custody by Police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे