लाइव न्यूज़ :

उमर खालिद हमला करने वाले दोनों आरोपियों को दो हफ्तों के न्यायिक हिरासत, पिछले हफ्ते हुई थी गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: August 23, 2018 19:53 IST

हरियाणा के हिसार जिले के फतेहाबाद से 20 अगस्त को गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने दावा किया था कि वे गोरक्षक हैं और पशुओं की रक्षा की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने हमले किए।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अगस्त: दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को दो लोगों को दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया जिन्होंने कंस्टीट्यूशन क्लब में जेएनयू के छात्र उमर खालिद पर कथित तौर पर हमला किया था।

घटना 13 अगस्त की है और दोनों को एक हफ्ते बाद हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दीपक सहरावत ने दरवेश शाहपुर और नवीन दलाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था।

पुलिस ने अदालत से कहा कि हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की अब और जरूरत नहीं है।

हरियाणा के हिसार जिले के फतेहाबाद से 20 अगस्त को गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने दावा किया था कि वे गोरक्षक हैं और पशुओं की रक्षा की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने हमले किए।

दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ‘खौफ से आजादी’ कार्यक्रम को बाधित करने की योजना बनाई थी जो 13 अगस्त को कंस्टीट्यूशन क्लब में हो रहा था।

दलाल जब कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचा तो उसने कार्यक्रम स्थल के बाहर खालिद को पाया और कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया।

दलाल ने दावा किया कि उसने पिस्तौल से गोली नहीं चलाई जैसा कि खालिद ने आरोप लगाए। उसके पास पिस्तौल थी जो भागते समय वहां गिर गई थी।

बहरहाल पुलिस खालिद के आरोपों की जांच कर रही है कि उन पर पिस्तौल तानी गई थी।

पुलिस के मुताबिक शाहपुर भी घटनास्थल पर मौजूद था लेकिन उसने खालिद पर हमला नहीं किया। हमले के बाद वे अलग-अलग भागे। उनमें से एक बस में और फिर मेट्रो से फरार हुआ।

खालिद जब कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे तब उन पर हमला हुआ लेकिन वह बाल-बाल बच गए।

टॅग्स :उमर खालिद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओवैसी ने उमर और खालिद के जमानत न मिलने पर कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, जानिए क्यों

भारत2020 Delhi Riots Case: बेटे को SC से बेल न मिलने पर उमर खालिद के पिता ने क्या कहा?

भारत2020 Delhi Riots Case: सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से किया इनकार, याचिका को किया खारिज

भारतDelhi riots case: क्या उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य को मिलेगी ज़मानत? SC आज सुनाएगा बड़ा फैसला

भारतDelhi Riots Case: उमर खालिद को बहन की शादी में शामिल होने के लिए 2 हफ़्ते की अंतरिम ज़मानत मिली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े