जींदः तीन साल से नाबालिग बेटी का यौन शोषण, पिता अरेस्ट, घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की दी थी धमकी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 26, 2022 02:04 PM2022-12-26T14:04:54+5:302022-12-26T14:05:56+5:30
हरियाणाः पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता धर्मबीर ने साल 2020 में धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
जींदः हरियाणा के जींद के शहर थाना इलाके में एक पिता को तीन साल से नाबालिग बेटी का कथित रूप से यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पिता के खिलाफ यौन शोषण करने, धमकी देने के अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता धर्मबीर ने साल 2020 में धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि इसके बाद से उसका पिता लगातार उसका यौन शोषण करता आ रहा है और पिछले 23 दिसंबर को भी उसके साथ दुष्कर्म किया था।
मंदबुद्धि किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार
भदोही जिले के सुरयावा क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की एक मंदबुद्धि किशोरी का अपहरण कर उसके साथ तीन महीने तक बलात्कार करने के आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सुरयावा थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 सितंबर 2022 की शाम को दिमागी तौर पर कमजोर 16 साल की लड़की घर से लापता हो गई थी।
परिजन ने काफी खोजबीन के बाद 25 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। विवेचना के दौरान शनिवार को नाबालिग को गांव में एक स्थान से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल परीक्षण में लड़की से बलात्कार किये जाने की पुष्टि हुई।
लड़की ने अदालत में कलम बंद बयान में सुरयावा क्षेत्र के ही एक अन्य गांव भावापुर निवासी मुलायम सरोज (22) द्वारा उसे जिले में ही कहीं ले जाकर उससे लगातार बलात्कार किये जाने की बात कही गई। इस पर सरोज के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर रविवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।