जींदः महिला को पानीपत बुला कर होटल में दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 1, 2022 02:48 PM2022-08-01T14:48:19+5:302022-08-01T14:49:08+5:30

सफीदों सदर थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, चोरी, और धोखाधडी समेत विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर पानीपत पुलिस को भेज दी है।

Jind Panipat Rape in hotel call woman blackmailed making video haryana police case | जींदः महिला को पानीपत बुला कर होटल में दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल, जानें क्या है पूरा मामला

राशि भी हड़प ली और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी।

Highlightsपुलिस मामले की जांच कर रही है।महिला का आरोप है कि आरोपित ने दस्तावेजों का दुरुपयोग किया।अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।

जींदः हरियाणा के जींद जिले के सफीदों इलाके की एक महिला को पानीपत बुला कर उसके साथ होटल में दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि आरोपित ने उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया।

 

उसकी राशि भी हड़प ली और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। सफीदों सदर थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, चोरी, और धोखाधडी समेत विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर पानीपत पुलिस को भेज दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शोध छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में जादवपुर विश्वविद्यालय का प्रोफेसर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय की एक शोध छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपों से घिरे एक प्रोफेसर ने कोलकाता की एक अदालत में समर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी प्रोफेसर को शुक्रवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया था, जिसने उसे छह अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारी के मुताबिक, शोध छात्रा की ओर से जादवपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के प्रोफेसर के खिलाफ 25 जून को मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि शिकायकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने जून में विश्वविद्यालय परिसर स्थित अपने क्वार्टर में उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। अधिकारी के अनुसार, मामला सामने आने के बाद प्रोफेसर को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।
 

Web Title: Jind Panipat Rape in hotel call woman blackmailed making video haryana police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे