झारखंड के खूंटी में 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, 6 आरोपी नाबालिग लड़कों को पुलिस ने पकड़ा

By विनीत कुमार | Published: April 24, 2022 10:24 AM2022-04-24T10:24:33+5:302022-04-24T10:30:46+5:30

झारखंड के खूंटी में 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी 10 से 15 साल के नाबालिग लड़के हैं। 6 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Jharkhand six minor boys held for raping an 11 year old girl in Jharkhand Khunti | झारखंड के खूंटी में 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, 6 आरोपी नाबालिग लड़कों को पुलिस ने पकड़ा

खूंटी में 11 साल की बच्ची के साथ नाबालिग लड़कों पर रेप का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। खूंटी पुलिस ने मंगलवार की रात 11 साल की बच्ची के साथ कथित गैंगरेप के मामले में 6 नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा है कि पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 10 से 15 साल के बीच की है। पुलिस के मुताबिक लड़की पड़ोस के गांव में एक शादी में शामिल होने गई थी तभी एक डांस प्रोग्राम के दौरान लड़कों से उसकी बहस हो गई।

पुलिस के अनुसार, 'जब वह आधी रात के करीब अपने दो दोस्तों के साथ घर लौट रही थी, तो उनके पीछे चल रहे लड़कों ने उसे रोका, वे उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। मौके से फरार उसके दो दोस्तों ने उसके माता-पिता को सूचना दी। इसके तुरंत बाद माता-पिता उसकी तलाश में आए लेकिन लड़के उन्हें देखकर भाग गए।'

लड़की ने अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई लेकिन वे सामाजिक कलंक के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज करने में झिझक रहे थे। बाद में गुरुवार को लड़की के परिजन मामला दर्ज कराने थाने पहुंचे। पुलिस ने इसके बाद मामले की जांच शुरू की। सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

Web Title: Jharkhand six minor boys held for raping an 11 year old girl in Jharkhand Khunti

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे