झारखंड: रांची में वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा को पिकअप वैन ने कुचला, मौत

By विनीत कुमार | Published: July 20, 2022 09:56 AM2022-07-20T09:56:29+5:302022-07-20T10:08:55+5:30

रांची में बुधवार तड़के एक पिकअप वैन द्वारा महिला दरोगा को कुचले जाने का मामला सामने आया है। महिला दरोगा संध्या टोपनो घटना के समये पर ड्यूटी पर थीं और वाहन चेकिंग अभियान में लगी हुई थीं।

Jharkhand Ranchi Sandhya Topno, female sub-inspector mowed down to death during vehicle check | झारखंड: रांची में वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा को पिकअप वैन ने कुचला, मौत

रांची में वाहन चेकिंग के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर को कुचला गया (फोटो- एएनआई)

Highlightsझारखंड के रांची के तुपुदाना इलाके की घटना, वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वैन ने महिला दरोगा को कुचला।घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही वाहन को भी सीज किया गया है।बुधवार तड़के करीब तीन बजे की घटना, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई महिला दरोगा की मौत।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक महिला सब-इंस्पेक्टर को अपराधियों द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान कुचलने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार तड़के करीब तीन बजे की है। सामने आई जानकारी के अनुसार महिला पुलिस अधिकारी संध्या टोपनो रांची जिले के तुपुदाना ओपी में बतौर प्रभारी तैनात थीं। रांची एसएसपी ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वाहन को भी सीज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक तुपुदाना में देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला दरोगा संध्या टोपनो ने एक पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया। हालांकि ड्राइवर ने गाड़ी को रोकने की उसे महिला पुलिस अधिकारी पर चढ़ा दिया और फरार हो गया। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि इससे पहले पिछले साल झारखंड के धनबाद में ऑटो से टक्कर मारकर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की हत्या का मामला भी सामने आया था। वारदात उस समय हुई जब वह मॉर्निंग वॉक पर थे।

हरियाणा में डीएसपी को कुचला गया

रांची की आज की घटना से पहले कल ही अवैध पत्थर खनन की जांच कर रहे हरियाणा के तावड़ू के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेंद्र सिंह को नूहं में एक ट्रक द्वारा कुचले जाने की खबर आई थी। सिंह ने डंपर ट्रक को दस्तावेजों की जांच के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय वाहन की गति बढ़ा दी और उन्हें कुचलते हुए निकल गया। 

इस दौरान डीएसपी के अंगरक्षक और उनके चालक ने सड़क के किनारे छलांग लगाकर जान बचाई, लेकिन इस घटना में सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंह अपनी टीम के साथ तावड़ू के नजदीक पंचगांव में अरावली की पहाड़ियों से हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए छापेमारी की कार्रवाई करने गए थे।

डीएसपी सुरेंद्र सिंह साल 1994 में बतौर उपनिरीक्षक हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे और कुछ महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनका परिवार कुरुक्षेत्र में रहता है और वह मूल रूप से हिसार जिले के सारंगपुर के रहने वाले थे। 

Web Title: Jharkhand Ranchi Sandhya Topno, female sub-inspector mowed down to death during vehicle check

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे