झारखंड: माओवादी नेता की प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने की हत्या
By भाषा | Published: April 14, 2020 05:20 AM2020-04-14T05:20:46+5:302020-04-14T05:20:46+5:30
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव पुलिस थाने से करीब 40 किलोमीटर दूर जंगल में मिला।
Highlightsपुलिस को एक दर्जन आपराधिक मामलों में मांझी की तलाश थी।पुलिस की मानें तो प्रतिद्वंद्वी गिरोह के नेता मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो के निर्देश पर उसकी हत्या कर दी गई।
हजारीबाग: 13 अप्रैल (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में एक माओवादी नेता की प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने सोमवार को हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल ने कहा कि मारे गए माओवादी नेता की पहचान जीतन मांझी के तौर पर की गई है जो कि जिले के अंगो पुलिस थाना क्षेत्र के इडला हरली गांव का रहने वाला था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसका शव पुलिस थाने से करीब 40 किलोमीटर दूर जंगल में मिला। एसपी ने कहा कि पुलिस को एक दर्जन आपराधिक मामलों में मांझी की तलाश थी।
उन्होंने कहा कि प्रतिद्वंद्वी गिरोह के नेता मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो के निर्देश पर उसकी हत्या कर दी गई।