6 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म की कोशिश में 5 आरोपी गिरफ्तार, मेले से लौटकर घर जा रही थी बच्चियां

By भाषा | Published: January 17, 2020 08:25 AM2020-01-17T08:25:14+5:302020-01-17T08:25:14+5:30

पुलिस ने लड़कियों को बरामद कर उनसे लंबी पूछताछ की और उनको चिकित्सिकीय जांच के लिए भेजा है लेकिन अभी उनकी चिकित्सिकीय रिपोर्ट नहीं आयी है।

Jharkhand 5 nabbed for molesting 6 minors girls | 6 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म की कोशिश में 5 आरोपी गिरफ्तार, मेले से लौटकर घर जा रही थी बच्चियां

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsलड़कियां अलग अलग स्कूलों की छात्राएं बताई गयी हैं।आरोपियों में से कुछ लड़के पूर्व से एक-दो लड़कियों से परिचित थे।

झारखंड के खूंटी जिले में टुसू मेले से लौट रही छह नाबालिग लड़कियों के साथ बीती रात दुष्कर्म की कोशिश करने वाले एक नाबालिग लड़के समेत पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रांची-खूंटी के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवी होमकर ने बताया कि खूंटी के हातुदामी गाँव के पास यह घटना हुई।

15 जनवरी को रंगरोड़ी :टुसूः मेले से लौट रही छह नाबालिगों को बहला-फुसला कर बाइक सवार पांच युवकों ने पास के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन समय रहते दो लड़कियां वहां से भाग निकलीं और उनकी सूचना पर गांव के लोगों ने मौके पर पहुंच कर अन्य लड़कियों को भी दुष्कर्म से बचा लिया।

पुलिस ने लड़कियों को बरामद कर उनसे लंबी पूछताछ की और उनको चिकित्सिकीय जांच के लिए भेजा है लेकिन अभी उनकी चिकित्सिकीय रिपोर्ट नहीं आयी है। पुलिस ने आनन-फानन में छापेमारी कर आरोपी चार युवकों एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। होमकर ने बताया कि आरोपियों में से कुछ लड़के पूर्व से एक-दो लड़कियों से परिचित थे। लड़कियां अलग अलग स्कूलों की छात्राएं बताई गयी हैं। 

Web Title: Jharkhand 5 nabbed for molesting 6 minors girls

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे