11 लड़कियां और 12 लड़के अरेस्ट, सभी कमरे में बंद थे, ओमकारा और शिव शक्ति रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा, 4500 रुपये बरामद
By एस पी सिन्हा | Published: September 12, 2022 06:37 PM2022-09-12T18:37:46+5:302022-09-12T18:38:28+5:30
जहानाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे और नगर थाना प्रभारी निखिल कुमार के नेतृत्व में ये छापेमारी की गई।
पटनाः बिहार के जहानाबाद में नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट स्टेशन के पास ओमकारा रेस्ट हाउस और शिव शक्ति रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। वहां से 11 लड़कियां और 12 लडकों को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। सभी अलग-अलग कमरे में बंद थे।
होटल के कैश काउंटर से 45 सौ रुपये भी पुलिस ने जब्त किए हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस दो दिन से होटल की रेकी कर रही थी। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की इस रेस्ट हाउस में गलत तरीके से कागजात लेकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।
इसी सूचना के आधार पर आज जहानाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे और नगर थाना प्रभारी निखिल कुमार के नेतृत्व में ये छापेमारी की गई। इस बाबत पूछे जाने पर कुछ युवक ने बताया कि एक व्यक्ति से ₹1000 रुपया होटल संचालक द्वारा लिया जाता था।
पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में युवक युवतियों के गिरफ्तार होते देख सभी लोग देखकर अचंभित हो गए। पूरे शहर में इस घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस को भी इतने बडे़ पैमाने पर सेक्स रैकेट चलने की अनुमान नही था कुछ लोगों का कहना है कि बहुत दिनों से इस होटल में धंधा चल रहा था।
पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी के दौरान कई कमरों से कंडोम और शक्ति वर्धक दवाइयां भी मिली है। लोजपा नेता सह हुलासगंज के प्रखंड प्रमुख बालू व्यापारी वीरा निवासी सत्येंद्र सिंह और ठेकेदार आलोक कुमार मिलकर पार्टनरशिप में इस रेस्ट हाउस का संचालन करते हैं। रेस्ट हाउस से लड़कियां और लड़कों के आपत्तिजनक हालत में पकडे़ जाते ही दोनों रेस्ट हाउस के कर्मचारी भाग खडे़ हुए।
युवक-युवतियों के मिलने के बाद दोनों रेस्ट हाउस के सभी कमरों को सील कर दिया गया है। नगर थाने की पुलिस सभी पकडे़ गए लड़के व लड़कियों को थाने ले गई है, जहां उनका सत्यापन किया जा रहा है। सत्येंद्र सिंह ने गत विधान पार्षद के चुनाव में लोजपा के टिकट पर भाग्य आजमाया था, हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा था।