जमुईः शादी से ठीक पहले दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार, जयमाल के बाद बैरंग घर लौटा दूल्हा

By एस पी सिन्हा | Published: March 16, 2023 05:27 PM2023-03-16T17:27:28+5:302023-03-16T17:28:47+5:30

जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी कारू यादव की बेटी की शादी 14 मार्च को होनी थी। दोनों पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया।

Jamui wedding bride dhulhan absconded her boyfriend groom dulha return home after Jaimal | जमुईः शादी से ठीक पहले दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार, जयमाल के बाद बैरंग घर लौटा दूल्हा

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Highlightsबारात झारखंड के देवघर से आई थी।दुल्हन के परिवार वाले प्रेम प्रसंग के बारे में जानते थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पटनाः बिहार के जमुई में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां प्रेम प्रसंग में शादी से ठीक पहले एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद दोनों पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। बारात झारखंड के देवघर से आई थी।

 

शादी के दौरान सात फेरे लेने से ठीक पहले दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई और दूल्हा समेत बाराती और शराती मुंह देखते रह गए। दूल्हा को बिना शादी ही बेरंग वापस लौटना पड़ा। वहीं दुल्हन के परिवार वाले की भा काफी फजीहत हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी कारू यादव की बेटी की शादी 14 मार्च को होनी थी।

घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। लड़की वाले बेसब्री से बारात का इंतजार कर रहे थे। देवघर के जसीडीह से दूल्हे राजा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गए थे। बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। बारात लगने के बाद दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया और फिर शादी की रस्म की तैयारी की जा रही थी।

इसी बीच दुल्हन मुंह धोने का बहाना बनाकर बाहर निकली और बाहर इंतजार कर रहे अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। फिर दोनो फरार हो गए। इस बीच दुल्हन की खोज होने लगी। पूरी जानकारी मिलने के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। बाराती और शराती दुल्हन की खोज करने लगे पर उन्हें निराशा हाथ लगी।

हालांकि दुल्हन के परिवार वाले प्रेम प्रसंग के बारे में जानते थे। परिवार के मुताबिक दोनों के बीच 2 साल से अफेयर था। प्रेमी रिश्ते में दूर का भाई लगता है, इसलिए शादी के लिए वे लोग राजी नहीं थे पर प्रेमिका अपने प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अडी थी और अंतत: उसने ऐसी ही किया। दुल्हन गांव के ही अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।

दुल्हन के फरार होने की खबर पूरे गांव में फैल गई। इस बात की जानकारी जैसे ही बारातियों को हुई हड़कंप मच गया। बाद में दूल्हा बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गया और शादी की खुशियां धरी की धरी रह गई। वहीं घटना के बाद परिजन ने थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Web Title: Jamui wedding bride dhulhan absconded her boyfriend groom dulha return home after Jaimal

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे