Jalaun Crime News: नदीगांव थाने में सिपाही कर्मवीर सिंह ने महिला सिपाही के साथ किया गंदा काम, बलात्कार आरोप में भेजा गया जेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 16, 2024 06:37 PM2024-03-16T18:37:33+5:302024-03-16T18:39:10+5:30

Jalaun Crime News: महिला सिपाही ने सिपाही कर्मवीर सिंह के खिलाफ अपने साथ अभद्र व्यवहार एवं बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

Jalaun Crime News Constable Karmaveer Singh did dirty work female constable in Nadigaon police station sent to jail on rape charges | Jalaun Crime News: नदीगांव थाने में सिपाही कर्मवीर सिंह ने महिला सिपाही के साथ किया गंदा काम, बलात्कार आरोप में भेजा गया जेल

सांकेतिक फोटो

Highlightsधाराओं में मामला पंजीकृत कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया।आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Jalaun Crime News: जालौन जिले के नदीगांव थाने में एक सिपाही द्वारा कथित तौर पर एक महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला सिपाही ने अपने साथी पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ असीम चौधरी ने बताया कि नदीगांव थाने में सिपाही कर्मवीर सिंह की तैनाती है, जबकि किसी अन्‍य थाने में महिला सिपाही की तैनाती है। उन्होंने बताया कि महिला सिपाही ने सिपाही कर्मवीर सिंह के खिलाफ अपने साथ अभद्र व्यवहार एवं बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने एक जांच समिति गठित की जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया।

Web Title: Jalaun Crime News Constable Karmaveer Singh did dirty work female constable in Nadigaon police station sent to jail on rape charges

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे