पुलिस इंस्पेक्टर से मांगी चाबी, मना करने पर छीना, कार लेकर फरार, हेड कांस्टेबल पर गोली चलायी, पेट में लगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 20, 2021 09:39 PM2021-07-20T21:39:53+5:302021-07-20T21:41:06+5:30

निजी कार में सवार पुलिस निरीक्षक नरेंद्र खीचड़ और हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह एक ढाबे में खाना खाने रुके थे।

jaipur Key police inspector snatched refusal absconding car shot at head constable hit in stomach | पुलिस इंस्पेक्टर से मांगी चाबी, मना करने पर छीना, कार लेकर फरार, हेड कांस्टेबल पर गोली चलायी, पेट में लगी

घटना में हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह के पेट में गोली लगी है। उनकी सर्जरी की गई है और उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

Highlightsघटना सीकर के रानोली में सोमवार देर रात करीब ढाई बजे हुई। बदमाश ने उनपर गोली चला दी और चाबी छीनकर, कार लेकर फरार हो गए।पुलिस वाले ढाबे में घुसे वहां चाय पी रहे बदमाशों ने उनसे चाबी मांगी।

जयपुरः राजस्थान के सीकर जिले में दो अज्ञात बदमाश एक पुलिस निरीक्षक से कार लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने इस दौरान एक हेड कांस्टेबल पर गोली चलायी, जो उनके पेट में लगी है।

यह घटना सीकर के रानोली में सोमवार देर रात करीब ढाई बजे हुई। एक निजी कार में सवार पुलिस निरीक्षक नरेंद्र खीचड़ और हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह एक ढाबे में खाना खाने रुके थे। सीकर के पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि जैसे ही दोनों पुलिस वाले ढाबे में घुसे वहां चाय पी रहे बदमाशों ने उनसे चाबी मांगी।

पुलिस वाले सादे कपड़ों में थे और जब महेंद्र सिंह ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उनपर गोली चला दी और चाबी छीनकर, कार लेकर फरार हो गए। घटना में हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह के पेट में गोली लगी है। उनकी सर्जरी की गई है और उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

वहीं, खीचड़ जयपुर पूर्व की जिला विशेष टीम डीएसटी के प्रभारी हैं। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की पहचान व तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने इसे राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद होने का उदाहरण बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लीजिए; मुख्यमंत्री जी अपराधियों के हौंसले की बुलन्दी का उदाहरण; अब तो कानून के रक्षक पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी कैसे स्वयं को महफूज समझे।’’ 
 

Web Title: jaipur Key police inspector snatched refusal absconding car shot at head constable hit in stomach

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे