9 साल की दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 5, 2022 01:32 PM2022-02-05T13:32:19+5:302022-02-05T13:33:03+5:30

पुलिस निरीक्षक रीना पांडे ने बताया कि दिव्यांग विवाहित व्यक्ति ने जबलपुर शहर के माढोताल क्षेत्र में साढ़े नौ साल की एक लड़की के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया और उसी दिन उसे गिरफ्तार किया गया।

Jabalpur 9-year old Dalit minor girl raped 40-year old disabled person arrested madhya pradesh police | 9 साल की दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति अरेस्ट

बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो), अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Highlightsलड़की ने आरोपी को धक्का दिया और उसके प्रयास को विफल कर दिया।दौड़कर अपने घर चली गई और अपनी मां को घटना के बारे में बताया।दिव्यांग आरोपी को मिलने वाले कल्याणकारी योजना का लाभ वापस लेने की मांग की है।

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का प्रयास करने के आरोप में 40 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने राजस्व अधिकारियों को पत्र लिखकर इस व्यक्ति को कल्याण योजनाओं के तहत दिए जाने वाले लाभ को रोकने की मांग की है। पुलिस निरीक्षक रीना पांडे ने बताया कि दिव्यांग विवाहित व्यक्ति ने जबलपुर शहर के माढोताल क्षेत्र में साढ़े नौ साल की एक लड़की के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया और उसी दिन उसे गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि जब यह बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तो इस दिव्यांग व्यक्ति ने उसे अपनी तिपहिया साइकिल को कुछ दूरी पर स्थित मंदिर तक धक्का देने का बहाना बनाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। पांडे ने कहा कि लड़की ने आरोपी को धक्का दिया और उसके प्रयास को विफल कर दिया।

इसके बाद वह दौड़कर अपने घर चली गई और अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर आज इस दिव्यांग आरोपी को मिलने वाले कल्याणकारी योजना का लाभ वापस लेने की मांग की है।’’

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो), अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Web Title: Jabalpur 9-year old Dalit minor girl raped 40-year old disabled person arrested madhya pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे