लाइव न्यूज़ :

इंदौर में एप्पल के शो-रूम पर चोरों का धावा, लाखों के मोबाइल फोन चोरी

By भाषा | Updated: August 3, 2018 02:55 IST

शो-रूम के मालिक के मुताबिक चोर उसकी दुकान से लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोनों के साथ करीब तीन लाख रुपये की नकदी भी ले उड़े।

Open in App

इंदौर, दो अगस्त: चोरी की बड़ी वारदात में आज अलसुबह यहां नकाबपोश बदमाशों ने एप्पल फोन के शो-रूम से लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात शो-रूम के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।

तुकोगंज पुलिस थाने के एक निरीक्षक ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने शो-रूम में दाखिल होने के लिये मुख्य द्वार की शटर को औजारों की मदद से ऊंचा किया। शहर के पॉश इलाके में सामने आयी यह घटना आज सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच की बतायी जा रही है। 

उन्होंने बताया कि शो-रूम के मालिक के मुताबिक चोर उसकी दुकान से लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोनों के साथ करीब तीन लाख रुपये की नकदी भी ले उड़े। चोरी के माल का वास्तविक मूल्य पता लगाया जा रहा है।

निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर लगता है कि दो चोरों ने शो-रूम के अंदर पैकेट खोलकर फोनों पर हाथ साफ किया, जबकि तीन-चार बदमाश दुकान के बाहर पहरा दे रहे थे। उन्होंने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। संदेह है कि इस वारदात में शो-रूम के मालिक के किसी परिचित का हाथ है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन