मध्य प्रदेश: करोड़ों की ठगी के आरोप में इंदौर का ज्वेलर्स हुआ गिरफ्तार, दावा- मुंबई क्राइम ब्रांच ने इसके पास से जब्त किया है 3 किलो सोना

By मुकेश मिश्रा | Published: December 1, 2022 09:56 PM2022-12-01T21:56:57+5:302022-12-01T22:08:32+5:30

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों मुंबई के लोकमान्य नगर थाना क्षेत्र में एक सोना चांदी व्यापारी द्वारा 5 करोड़ के गोल्ड की ठगी के मामले में एक एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। ऐसे में इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी ज्वेलर्स को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए ले गई है।

Indore jewelers arrested on charges of cheating crores claims Mumbai crime branch seized 3 kg gold Madhya Pradesh | मध्य प्रदेश: करोड़ों की ठगी के आरोप में इंदौर का ज्वेलर्स हुआ गिरफ्तार, दावा- मुंबई क्राइम ब्रांच ने इसके पास से जब्त किया है 3 किलो सोना

मध्य प्रदेश: करोड़ों की ठगी के आरोप में इंदौर का ज्वेलर्स हुआ गिरफ्तार, दावा- मुंबई क्राइम ब्रांच ने इसके पास से जब्त किया है 3 किलो सोना

Highlightsमध्य प्रदेश में करोड़ों की ठगी का एक मामला सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस आरोप में एक ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। दावा यह भी है कि इसके पास से क्राइम ब्रांच ने तीन किलो सोना भी जब्त किया है।

भोपाल: मुंबईक्राइम ब्रांच ने इंदौर में डिवाइन ज्वेलर्स के संचालक के घर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, आरोपी के यहां से तीन किलो सोना भी मुंबईक्राइम ब्रांच द्वारा जब्त किया गया है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि पिछले दिनों मुंबई के लोकमान्य नगर थाना क्षेत्र में एक सोना चांदी व्यापारी द्वारा 5 करोड़ के गोल्ड की ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी l इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। उससे पूछताछ में डिवाइन ज्वेलर्स के संचालक का नाम भी सामने आया था। 

निशानदेही पर मुंबई क्राइम ब्रांच पहुंची है इंदौर

वहीं इस मामले में आरोपी के निशानदेही पर मुंबई क्राइम ब्रांच बुधवार रात इंदौर पहुंची थी। ऐसे में यहां के सर्राफा थाना क्षेत्र में रहने वाले डिवाइन ज्वेलर्स के संचालक को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने तीन किलो सोना भी जब्त किया है।
 

Web Title: Indore jewelers arrested on charges of cheating crores claims Mumbai crime branch seized 3 kg gold Madhya Pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे