लाइव न्यूज़ :

US: अमेरिका में व्यापारी के घर चोरी, भारतीय मूल के दो लोगों पर आरोप; 5 के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2025 09:53 IST

US: डकैती की साजिश रची और उसे अंजाम दिया, जिसके दौरान चार बच्चों ने देखा कि उनके माता-पिता को बंदूक दिखाते हुए रस्सी से बांधकर रखा गया था,

Open in App

USअमेरिका में एक व्यवसायी के घर में कथित रूप से बंदूक के बल पर डकैती डालने के आरोप में भारतीय मूल के दो व्यक्तियों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भूपिंदरजीत सिंह (26), दिव्या कुमारी (26), एलिजा रोमन (22), कोरी हॉल (45) और एरिक सुआरेज़ (24) ने न्यूयॉर्क के ऑरेंज काउंटी में एक घर में घुसकर कथित रूप से डकैती की थी।

न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के अटॉर्नी कार्यालय द्वारा इस सप्ताह जारी एक बयान में कहा गया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें व्हाइट प्लेन्स संघीय अदालत में संयुक्त राज्य मजिस्ट्रेट न्यायाधीश विक्टोरिया रेजनिक के समक्ष पेश किया गया है।

उन सभी पर डकैती की साजिश रचने का एक मामला और डकैती किए जाने का एक मामला भी दर्ज किया गया। दोनों के लिए अधिकतम 20 वर्ष की जेल की सजा का प्रावधान है। सिंह, रोमन, हॉल और सुआरेज़ पर हिंसा के अपराध को बढ़ावा देने के लिए हथियारों का उपयोग करने का अतिरिक्त आरोप लगाया गया है।

न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी एडवर्ड किम ने कहा कि पांचों ने कथित तौर पर डकैती की साजिश रची और उसे अंजाम दिया, जिसके दौरान चार बच्चों ने देखा कि उनके माता-पिता को बंदूक दिखाते हुए रस्सी से बांधकर रखा गया था, जबकि चार लोग नकदी और कीमती सामान की तलाश में उनका घर खंगाल रहे थे। भाषा यासिर प्रशांत प्रशांत

टॅग्स :USक्राइमCrimeभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरानी जहाज पर हमले का असर; होर्मुज जलडमरूमध्य में IRGC की सख्त कार्रवाई, अमेरिकी सैनिकों को पीछे हटने पर किया मजबूर

विश्वयुद्ध विराम पर ईमानदारी बनी रहे

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स