बिहार की राजधानी पटना में जदयू नेत्री के उकसावे पर एक पत्रकार ने खुद को मारी गोली, स्थिति गंभीर

By एस पी सिन्हा | Published: July 29, 2022 05:49 PM2022-07-29T17:49:16+5:302022-07-29T17:54:51+5:30

विशाल खगौल के गाड़ी खाना स्थित अपनी गर्लफ्रेंड वंदना सिंह के घर पर ही बतौर किराएदार रहता था। घर में विशाल ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिवार वालों में अफरा-तफरी मच गई। 

In Patna, a journalist shot himself on the provocation of JDU leader Vandana Singh, situation critical | बिहार की राजधानी पटना में जदयू नेत्री के उकसावे पर एक पत्रकार ने खुद को मारी गोली, स्थिति गंभीर

बिहार की राजधानी पटना में जदयू नेत्री के उकसावे पर एक पत्रकार ने खुद को मारी गोली, स्थिति गंभीर

Highlightsजदयू नेत्री वंदना सिंह के घर पर ही बतौर किराएदार रहता है विशाल कुमार पत्रकार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई हैसुसाइड नोट में लिखा- वंदना ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया

पटना: बिहार की राजधानी पटना के खगौल से कुछ अखबारों के लिए काम करने वाले पत्रकार विशाल कुमार ने प्रेम प्रसंग में अपनी गर्लफ्रेंड कथित जदयू नेत्री वंदना सिंह के कहने पर कनपटी में पिस्टल से गोली मार ली। विशाल खगौल के गाड़ी खाना स्थित अपनी गर्लफ्रेंड वंदना सिंह के घर पर ही बतौर किराएदार रहता था। घर में विशाल ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिवार वालों में अफरा-तफरी मच गई। 

आनन-फानन में लोगों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। वंदना सिंह के पति की चार साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद वह विशाल के संपर्क में आई थी। 

विशाल ने खुद को गोली मारने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने लिखा है कि उसे सुसाइड के लिए वंदना और उसके बच्चों ने उकसाया है। बताया जा रहा है कि विशाल का पिछले दो-तीन सालों से वंदना सिंह के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्रकार के घर वाले और दोस्त भी बराबर उसे इस रिश्ते से अलग हटने को कह रहे थे, लेकिन वह वंदना सिंह के चंगुल से खुद को आजाद नही कर सका। 

विशाल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वंदना सिंह ने कहा कि वह अपने घर पर अपनी मां के साथ मौजूद है और उसमें दम है तो अपने सुसाइड का खबर मुझे टीवी पर अभी दिखाए। इतना सुनने के बाद आवेश में आकर पत्रकार ने अपने पास रहे एक पिस्टल से कनपटी में सटाकर गोली मार ली। गोली उसके दिमाग को चीरते हुए कई महत्वपूर्ण हिस्सों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। 

Web Title: In Patna, a journalist shot himself on the provocation of JDU leader Vandana Singh, situation critical

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे