महाराष्ट्र में जादू-टोने के शक में व्यक्ति ने की पड़ोस में रहने वाली महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Published: July 30, 2020 03:20 PM2020-07-30T15:20:48+5:302020-07-30T15:20:48+5:30

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने काला जादू के शक में एक महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

in Maharashtra a person Murdered a woman uspicion of black magic accused arrested | महाराष्ट्र में जादू-टोने के शक में व्यक्ति ने की पड़ोस में रहने वाली महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में जादू-टोने के शक में व्यक्ति ने की पड़ोस में रहने वाली महिला की हत्या

Highlightsजादू-टोने के शक में व्यक्ति ने की पड़ोस मे रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी।लगभग आठ दिन पहले कल्याण तालुका के आप्ति गांव में आरोपी की पत्नी की मौत हो गई थी।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर जादू-टोना करने का शक था जिसके चलते उसने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। लगभग आठ दिन पहले कल्याण तालुका के आप्ति गांव में आरोपी की पत्नी की मौत हो गई थी।

कल्याण तालुका पुलिस थाने के निरीक्षक बालाजी पांढरे ने कहा कि व्यक्ति को शक था कि उसके पड़ोस में रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने उसकी पत्नी पर जादू-टोना किया था। पांढरे ने कहा कि मंगलवार की सुबह कथित तौर पर व्यक्ति ने चाकू से महिला पर वार किया जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।

पास में रहने वाले कुछ लोगों पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पांढरे ने कहा कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतका और आरोपी के बीच जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Web Title: in Maharashtra a person Murdered a woman uspicion of black magic accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे