हैदराबाद: अवैध रूप से भारत में रह रहा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, झूठ बोल महिला से की थी शादी
By भारती द्विवेदी | Published: June 1, 2018 11:56 PM2018-06-01T23:56:51+5:302018-06-01T23:56:51+5:30
मोहम्मद उस्मान इकराम पाकिस्तान में पंजाब के मियांवली का रहने वाला है।
नई दिल्ली, 1 जून: हैदराबाद पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे एक पाकिस्तान नागरिक मोहम्मद उस्मान इकराम को गिरफ्तार किया है। उस्मान इकराम ने भारतीय होने का दावा करके पहले धोखा से स्थानीय महिला से शादी की। फिर वो नेपाल के जरिए भारत में गैर कानूनी तरीके से घुसा था। साथ ही पिछले छह महीने से हैदराबाद में रह रहा है। पुलिस ने एक विज्ञापन के जरिए बताया कि वो गैर कानूनी तरीके से भारत में घुस आया था। अपनी पत्नी और सौतेली बेटी को धमकी देते हुए कहा था कि वह इंटरनेट पर नाबालिग की अश्लील तस्वीरें अपलोड करेगा।
Hyderabad: Police apprehended a Pakistani national, who had married an Indian woman fraudulently by claiming to be an Indian Citizen. He had entered India illegally via Nepal.
— ANI (@ANI) June 1, 2018
इकराम पाकिस्तान में पंजाब के मियांवली का रहने वाला है। दुबई में काम करने के दौरान इकराम ने स्थानीय महिला शादी की थी। पुलिस द्वारा दिए गए विज्ञापन के मुताबिक शादी के बाद महिला को पता चला कि वह भारतीय नहीं है बल्कि पाकिस्तानी है। शादी के बाद महिला भारत आई और उस्मान भी यह कहते हुए भारत आया कि वह छह महीने के वीजा पर आया है लेकिन बाद में महिला को पता चला कि वह नेपाल होते हुए अवैध रूप से भारत में घुसा था।
वह हवाई मार्ग से पाकिस्तान से नेपाल में घुस आया था जहां से उसने सड़क मार्ग से अवैध रूप से सीमा पार की और दिल्ली पहुंचा तथा इसके बाद वह हैदराबाद पहुंच गया।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें