लाइव न्यूज़ :

IIT Kharagpur: आईआईटी खड़गपुर का मामला, छात्रावास में 31 वर्षीय शोध छात्र फंदे पर लटका मिला

By भाषा | Updated: April 28, 2020 22:11 IST

राव मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में शोध अध्येता था और वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला था। जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसकी फरवरी में अपने गृहनगर में शादी हुई थी और वह करीब दो सप्ताह तक अपने परिवार के साथ रहने के बाद, लॉकडाउन से पहले संस्थान में आ गय था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार, राव की पत्नी चेन्नई में है और वहां काम करती है। संस्थान के निदेशक वी के तिवारी ने राव को एक मेधावी शोधार्थी बताया।राव के दोस्तों ने कहा कि वह 2015 में इस संस्थान में आया था और अपना रिसर्च प्रोजेक्ट पूरा करने ही वाला था।

कोलकाता/खड़गपुरः पश्चिम बंगाल में खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रावास में 31 वर्षीय एक शोध अध्येता अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सुबह करीब दस बजे आंबेडकर हॉल के द्वितीय तल पर भवानीभटला कोंडल राव अपने कमरे में मृत पाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि उसके माता-पिता ने उससे फोन पर संपर्क नहीं होने पर छात्रावास के अन्य विद्यार्थियों को इसकी सूचना दी।

इन विद्यार्थियों को भी राव का कमरा अंदर से बंद मिला। बार बार पीटने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तब राव का शव फंदे से लटका हुआ पाया।

राव मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में शोध अध्येता था और वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला था। जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसकी फरवरी में अपने गृहनगर में शादी हुई थी और वह करीब दो सप्ताह तक अपने परिवार के साथ रहने के बाद, लॉकडाउन से पहले संस्थान में आ गय था।

पुलिस के अनुसार, राव की पत्नी चेन्नई में है और वहां काम करती है। संस्थान के निदेशक वी के तिवारी ने राव को एक मेधावी शोधार्थी बताया। राव के दोस्तों ने कहा कि वह 2015 में इस संस्थान में आया था और अपना रिसर्च प्रोजेक्ट पूरा करने ही वाला था। उनमें से कुछ का कहना था कि वह किसी मानसिक दबाव में था लेकिन उसने किसी से अपनी बात साझा नहीं की। राव की मौत के बाद निदेशक ने फेसबुक पर विद्यार्थियों से उन दोस्तों के संपर्क में रहने की अपील की जिन्हें मदद की जरूरत है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम