पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी का मुंडवाया सिर, नंगाकर घर से किया बेदखल
By एस पी सिन्हा | Updated: July 14, 2018 19:23 IST2018-07-14T19:23:34+5:302018-07-14T19:23:34+5:30
बिहार में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। भागलपुर जिले के सनहौला थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने अवैध संबंध के शक में गर्भवती पत्नी के साथ मानवता की सारी हदें पार करते हुए पहले जमकर पीटा फिर, उसका सिर मुंडन दिया।

पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी का मुंडवाया सिर, नंगाकर घर से किया बेदखल
पटना,14 जुलाई: बिहार में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। भागलपुर जिले के सनहौला थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने अवैध संबंध के शक में गर्भवती पत्नी के साथ मानवता की सारी हदें पार करते हुए पहले जमकर पीटा फिर, उसका सिर मुंडन दिया। इतने पर भी उसका जी नहीं भरा तो उसने अपना मल-मूत्र पत्नी को पिलाया उसके कपडे खोल कर जला दिये और निर्वस्त्र अवस्था में ही घर से भगा दिया कर दी।
बताया जाता है कि सनकी पति ने साल भर पहले शादी होने के बाद से ही वह पत्नी को प्रताडित करने लगा था। दिन प्रतिदिन उसके जुल्मो-सितम का सिलसिला बढता गया। गुरुवार को तो उसने इंतहा ही कर दी। घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार की शाम पीडिता के मायके वालों ने महेशपुर के मुखिया से न्याय की गुहार लगाई। मुखिया ने सन्हौला थाना को घटना की सूचना दी। पीडिता (19 वर्ष) की शादी एक साल पहले महेशपुर में हुई थी। शादी के दस दिन बाद से ही पति उसे दहेज के लिए प्रताडित करने लगा। दिन-रात उसकी पिटाई करता था। कई-कई दिन तक कमरे में बंद कर उसे भूखे-प्यासे रखता था। उसने किसी तरह अपनी मां को सूचना दी।
मां का पुजारी से अवैध संबंध, जब बेटे को पता चला तो सुपारी देकर करा दी हत्या
इसके बाद मायके से परिजन वहां के सरपंच, वार्ड सदस्य व अन्य लोगों के साथ महेशपुर पहुंचे। यहां आकर उन लोगों ने महिला के पति को समझाया और सबकुछ ठीक-ठाक हो जाने की उम्मीद लिये लौट गये। फिर कुछ दिनों बाद वह गलत व्यवहार करने लगा। विवाहित ने जब पति को बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है तो वह कहने लगा कि मेरा बच्चा नहीं है। इस बात पर भी उसकी पिटाई करने लगा।
इस वजह से हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या, पूर्वांचल के सफेदपोश ने दी थी 10 करोड़ की सुपारी
मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने आरोपी पति मदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर आगे की छानबीन में जुट गई है। पीडित पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि प्रताडना के दौरान उसके पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बताया जाता है कि पीडिता दीपशिखा (काल्पनिक नाम) की शादी करीब एक साल पहले अशोक (काल्पनिक नाम) से हुई थी, शादी के बाद से ही पति उसे मारा-पीटा करता था। पीडिता फिलहाल 8 महीने की गर्भवती है और इस हालत में उसके साथ अमानवीय कृत्य की चर्चा पूरे इलाके में है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!