हरियाणा: फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर ने खुद को मारी गोली, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 14, 2019 08:22 AM2019-08-14T08:22:59+5:302019-08-14T08:35:15+5:30

मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर ने अपने घर में मौजूद रहते हुए खुद को गोली मार ली।

Haryana's Faridabad DCP Vikram Kapoor allegedly committed suicide by shooting himself | हरियाणा: फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर ने खुद को मारी गोली, मौत

फरीदाबाद के डीसीपी ने खुद को मारी गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हरियाणा के फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार डीसीपी विक्रम कपूर ने अपने घर में खुद को गोली मारी। घटना की और विस्तृत जानकारी का फिलहाल इंतजार है। आत्महत्या के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

डीपीसी के आत्महत्या करने के बाद पूरे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। घटना देर रात हुई। फिलहाल किसी भी अधिकारी इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है।


Web Title: Haryana's Faridabad DCP Vikram Kapoor allegedly committed suicide by shooting himself

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे