करनाल रेलवे स्टेशन से महिला को ले जाकर 8 लोगों ने किया गैंगरेप, विरोध करने पर लोहे की रॉड से पिटाई, जिंदगी-मौत के बीच झूल रही है पीड़िता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 23, 2019 01:15 PM2019-08-23T13:15:55+5:302019-08-23T13:19:57+5:30

करनाल रेप पीड़िता की लोहे की रॉड से निर्भया कांड की तरह ही आरोपी ने पिटाई की। पीड़िता ने एफआईआर में दावा किया है कि जब रेप का विरोध किया तो आरोपी ने उसे लोहे की रॉड से पीटा।

Haryana Karnal Woman gangraped by 8 people and beaten up with iron rod | करनाल रेलवे स्टेशन से महिला को ले जाकर 8 लोगों ने किया गैंगरेप, विरोध करने पर लोहे की रॉड से पिटाई, जिंदगी-मौत के बीच झूल रही है पीड़िता

करनाल रेलवे स्टेशन से महिला को ले जाकर 8 लोगों ने किया गैंगरेप, विरोध करने पर लोहे की रॉड से पिटाई, जिंदगी-मौत के बीच झूल रही है पीड़िता

Highlightsपुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस केस को महिला पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया गया है। करनाल हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का गृह जनपद है। जहां आये दिन महिलाओं के साथ अपराध की संख्या बढ़ रही है।

हरियाणा के करनाल में एक महिला के साथ आठ लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया है। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए पीड़िता को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। जब वह करनाल रेलवे  स्टेशन पर बैठी हुई थी, तो एक शख्स ने उसे खाना खाने का ऑफर दिया। जब महिला शख्स के साथ खाना खाने के लिए औद्योगिक शेड में आई तो वहां पहले से सात लोग थे। महिला इससे पहले हालात के बारे में कुछ समझ पाती महिला के साथ उन्ही आठ लोगों ने रेप किया। 

महिला ने पुलिस के सामने यह भी दावा किया है कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लोहे की पाइप से पीटा था। पुलिस मामले की जांत के लिए औद्योगिक शेड के आस-पास सीसीटीवी फूटेज की जांच कर रही है। ताकि आरोपियों को पहचान की जा सके। 

आरोपियों ने रेप को अंजाम देने के बाद महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गये। महिला को होश आया तो उसने किसी तरह से 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। करनाल अस्पताल में महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। 

पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस केस को महिला पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया गया है। 

करनाल हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का गृह जनपद है। करनाल में 22 अगस्त को एक महिला और उसके प्रेमी के गले में जूतों की माला डालकर पिटाई की गई थी। उसके बाद महिला औप लड़के के चेहरे पर कालिख पोत कर पूरा गांव घुमाया गया था। ये सब गांव के पंचायत के आदेश के बाद किया गया था।   

Web Title: Haryana Karnal Woman gangraped by 8 people and beaten up with iron rod

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे