हरियाणाः घर में घुसकर महिला से बदतमीजी का आरोप, आईजी हेमंत कलसन हुए गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Published: August 22, 2020 06:30 PM2020-08-22T18:30:04+5:302020-08-22T18:30:04+5:30

आईजी हेमंत कलसन इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान अप्रैल 2019 में ड्यूटी के दौरान हवा में फायरिंग के लिए निलंबित किए गए थे। जिसके बाद भी वह विवादों में थे।

Haryana IG Hemant Kalson arrested for assaulting 2 Pinjore women | हरियाणाः घर में घुसकर महिला से बदतमीजी का आरोप, आईजी हेमंत कलसन हुए गिरफ्तार

IG Hemant Kalson (File Photo)

Highlightsपुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी आईजी हेमंत को विधि-पूर्वक गिरफ्तार किया गया है। हेमंत कलसन पर 2018 में एक रोड रेज की घटना के दौरान राहगीरों से मारपीट करने का भी आरोप है।

चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) हेमंत कलसन को महिला के साथ बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हेमंत कलसन पर आरोप लगाया गया है कि वह पंचकुला के पिंजौर में एक घर में जबरदस्ती घुसे और घर की महिला के साथ बदसलूकी की। महिला ने अपनी शिकायत में हेमंत कलसन के खिलाफ आरोप लगाए हैं और केस दर्ज करवाया है। जिसके बाद हेमंत कलसन की गिरफ्तारी हुई है। आरोप है कि 21 अगस्त की रात को शराब के नशे आईजी हेमंत कलसन ने घर में घुसकर मारपीट की। 

27 जुलाई को एक अन्य महिला ने आईजी पर लगाया था बदसलूकी का आरोप

हेमंत कलसन इससे पहले भी 27 जुलाई को एक महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच चल ही रही थी कि इसी बीच एक और महिला ने हेमंत पर बदतमीजी का आरोप लगा दिया। महिला ने पिंजौर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि हेमंत कलसन ने  महिला को उसके घर से बाहर निकालकर गाली-गलौच की थी। महिला का आरोप है कि इस दौरान हेमंत कलसन ने शराब पी हुई थी। 

आईजी हेमंत कलसन ने किया था जातिसूचक शब्द का प्रयोग

जुलाई में जिस महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी उन्होंने कहा था आईजी ने जातिसूचक शब्द भी कहे थे। इसी वजह से आईजी के साथ महिला का झगड़ा हुआ था। महिला और हेमंत कलसन की ओर से दी गई शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी आईजी हेमंत को विधि-पूर्वक गिरफ्तार किया गया है। हेमंत कलसन को शनिवार (22 अगस्त) ही कोर्ट में पेश किया गया है। 

Web Title: Haryana IG Hemant Kalson arrested for assaulting 2 Pinjore women

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे