गुरुग्राम: भाजपा की महिला नेता को उसके पति ने अवैध संबंध के शक में मार डाला

By भाषा | Published: February 9, 2020 10:25 PM2020-02-09T22:25:08+5:302020-02-09T22:25:08+5:30

गुड़गांव के सेक्टर 10 ए थाने के एक अधिकारी ने इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव नेता शनिवार शाम फोन पर अपनी बहन से बात कर रही थी, उसी दौरान उसके पति सुनील ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उस पर गोली चला दी।

Gurugram: Husband kills BJP leader on suspicion of illegal relationship | गुरुग्राम: भाजपा की महिला नेता को उसके पति ने अवैध संबंध के शक में मार डाला

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsहरियाणा में गुड़गांव की एक भाजपा नेता की उसके पति ने अवैध संबंध के संदेह में कथित रूप से गोली मार कर हत्या कर दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके पति को संदेह था कि उनका (भाजपा नेता का) अवैध संबंध है। सुनील पूर्व सैनिक है और एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी की नौकरी करता है।’’

हरियाणा में गुड़गांव की एक भाजपा नेता की उसके पति ने अवैध संबंध के संदेह में कथित रूप से गोली मार कर हत्या कर दी।

गुड़गांव के सेक्टर 10 ए थाने के एक अधिकारी ने इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव नेता शनिवार शाम फोन पर अपनी बहन से बात कर रही थी, उसी दौरान उसके पति सुनील ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उस पर गोली चला दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके पति को संदेह था कि उनका (भाजपा नेता का) अवैध संबंध है। सुनील पूर्व सैनिक है और एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी की नौकरी करता है।’’

पुलिस अधिकारी के अनुसार इस घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। गुड़गांव के सेक्टर 10 के थाने में महिला के पति और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Gurugram: Husband kills BJP leader on suspicion of illegal relationship

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे