गुरुग्रामः 22 वर्षीय प्रेमिका को बेवफाई के संदेह में चाकू घोंपकर 25 वर्षीय प्रेमी ने मार डाला, लिव इन रिलेशन पार्टनर को अवैध संबंध का शक था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 4, 2022 04:09 PM2022-06-04T16:09:02+5:302022-06-04T16:10:48+5:30

गुरुग्राम पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार सुबह राठीवास गांव में हुई। आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

Gurugram 22 year old girlfriend stabbed death suspicion infidelity 25 year old boyfriend illicit relationship live in relation partner | गुरुग्रामः 22 वर्षीय प्रेमिका को बेवफाई के संदेह में चाकू घोंपकर 25 वर्षीय प्रेमी ने मार डाला, लिव इन रिलेशन पार्टनर को अवैध संबंध का शक था...

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो महिला खून से लथपथ पड़ी मिली और आरोपी सोनू उसके शव के पास बैठा था।

Highlightsपुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।सोनू के साथ लिव-इन रिलेशनशिप (सह-जीवन) में रह रही थी।महिला की गर्दन पर चाकू से तीन वार किए।

गुरुग्रामः गुरुग्राम में शनिवार को 22 वर्षीय एक महिला को उसके सह-जीवन साथी (लिव इन रिलेशन पार्टनर) ने बेवफाई के संदेह में चाकू घोंपकर कथित रूप से मार डाला। गुरुग्राम पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार सुबह राठीवास गांव में हुई।

 

आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। अब आरोपी के खिलाफ बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार महिला पलवल जिले के टिकरी ब्राह्मण गांव की रहने वाली थी, जबकि आरोपी राहुल उर्फ सोनू (25) रेवाड़ी जिले के गुर्जर घाटल गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार महिला करीब तीन साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी और उसके बाद से वह सोनू के साथ लिव-इन रिलेशनशिप (सह-जीवन) में रह रही थी।

पुलिस के मुताबिक पहले दोनों रेवाड़ी में रह रहे थे और करीब दो दिन पहले ही वे राठीवास गांव में किराए के कमरे में रहने आए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोनू ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचित किया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। उसने महिला की गर्दन पर चाकू से तीन वार किए।

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो महिला खून से लथपथ पड़ी मिली और आरोपी सोनू उसके शव के पास बैठा था। सोनू रंगाई का काम करता था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और हत्या करने वाले आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

बिलासपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक अजय मलिक ने कहा, ‘‘आरोपी सोनू को महिला के अवैध संबंध होने का संदेह था। दोनों के बीच शनिवार सुबह इसी मुद्दे को लेकर बहस भी हुई। सोनू ने महिला पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमने आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’

 

 

Web Title: Gurugram 22 year old girlfriend stabbed death suspicion infidelity 25 year old boyfriend illicit relationship live in relation partner

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे