MP: भारी भीड़ वाले उत्सव में लड़की को पकड़कर लड़कों के ग्रुप ने किया छेड़छाड़, शर्मनाक वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस आई हरकत में

By आजाद खान | Published: March 13, 2022 12:50 PM2022-03-13T12:50:56+5:302022-03-14T15:30:27+5:30

आपको बता दें कि यह घटना कथित तौर पर कुछ दिन पहले अलीराजपुर जिले के बलपुर गांव में आयोजित प्रसिद्ध भगोरिया उत्सव में रिकॉर्ड किया गया था।

group of Boys molested girl in Madhya Pradesh Bhagoria festival video goes viral Balpur village in Alirajpur district, case file | MP: भारी भीड़ वाले उत्सव में लड़की को पकड़कर लड़कों के ग्रुप ने किया छेड़छाड़, शर्मनाक वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस आई हरकत में

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया

Highlightsमध्य प्रदेश के प्रसिद्ध भगोरिया उत्सव में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वीडियो में लड़की के साथ दो बार जबरदस्ती करते देखा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश: सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कों द्वारा एक लड़की को छेड़ते देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना कथित तौर पर कुछ दिन पहले अलीराजपुर जिले के बलपुर गांव में आयोजित प्रसिद्ध भगोरिया उत्सव में रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि कैसे लड़की अपनी बचाव कर रही है और किस तरीके से लड़के उसके साथ गलत काम किए जा रहे हैं। हालांकि यह वीडियो काफी उंचाई से रिकॉर्ड किया गया है जिसके वजह से लड़कों की पहचान सही से नहीं हो पा रही है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर एक्शन लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

प्रसिद्ध उत्सव के दौरान घटी घटना

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की को छेड़ते हुए कुछ लड़को को देखा जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह घटना गांव में आयोजित एक प्रसिद्ध उत्सव के दौरान घटी है। जिस भगोरिया उत्सव का यहां जिक्र किया गया है यह मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिलों में सबसे बड़े और प्रसिद्ध वार्षिक आयोजनों में से एक है।

लड़की के बचाव के बाद भी लड़के करते रहे उससे छेड़छाड़

वीडियो में यह देखा गया है कि पीड़ित लड़की पास में खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिप रही है, लेकिन इस बीच वहां से गुजर रहे लड़कों के ग्रुप ने लड़की को पकड़ा और उसके साथ बुरा काम किया। उसके वाद वे लड़के वहां से चले गए और कुछ देर बाद एक और लड़का वहां आया और लड़की को उसने भी पकड़ा और फिर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। वहां मौजूद और लड़के इसका वीडियो बनाते और हल्ला करते दिखाई दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की और युवक पड़ोसी धार जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं। 

पुलिस का क्या कहना है

मामले में जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी), अलीराजपुर मनोज सिंह का कहना है कि पुलिस को मामले की खबर मिली है और केस भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि छेड़छाड़ में शामिल कुछ लड़कों की पहचान हो गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने की बात भी पुलिस ने की है। 
 

Web Title: group of Boys molested girl in Madhya Pradesh Bhagoria festival video goes viral Balpur village in Alirajpur district, case file

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे