डॉक्टर ने नशे में अल्ट्रासाउंड के दौरान कथित तौर पर गर्भवती का यूपी में किया यौन शोषण, ये है पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Published: November 28, 2020 08:01 AM2020-11-28T08:01:40+5:302020-11-28T08:04:37+5:30

डॉक्टर पर आरोप है कि उसने महिला के साथ आए चचेरे भाई को धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की।

greater noida Doctor allegedly sexually abuses pregnant during ultrasound | डॉक्टर ने नशे में अल्ट्रासाउंड के दौरान कथित तौर पर गर्भवती का यूपी में किया यौन शोषण, ये है पूरा मामला

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsमहिला ने यह भी आरोप लगाया है कि डॉक्टर के खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए उस पर दबाव डाला जा रहा है।उसने कहा कि डॉक्टर उस पर दबाव बनाने के लिए अपने 'उच्च संपर्कों' का इस्तेमाल कर रहे थे।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 26 वर्षीय गर्भवती महिला ने एक डॉक्टर पर नशे में होने और उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। 

टाइम्स नाऊ रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर पर आरोप लगाया है कि उसने गलत तरह से छुआ और उसने उसके कपड़े भी हटाए।

यही नहीं डॉक्टर पर आरोप है कि उसने महिला के साथ आए चचेरे भाई को धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद इन सभी आरोप में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 

नागपुरात गुंडांची दहशत, तरुणीच्या घरात घुसून काढली छेड,Terror of gangster in Nagpur police registered sexual harassment case mhak | News - News18 Lokmat, Today's Latest Marathi News

ग्रेटर नोएडा के एसीपी -2 नितिन सिंह के अनुसार, महिला ने अल्ट्रासाउंड कमरे के बाहर बैठे अपने चचेरे भाई को डॉक्टर के कथित आपत्तिजनक व्यवहार के बारे में बताया। इसके बाद जब चचेरे भाई ने डॉक्टर के इस व्यवहार का विरोध किया तो बदले में डॉक्टर उसे कथित तौर पर धमकी देने लगा और उसके साथ मारपीट भी करने लगा। 

आरोपी डॉक्टर पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 (आपराधिक बल का प्रयोग करके महिला के अपमान को रोकने) और 323 (स्वेच्छा के विपरीत चोट पहुंचाने की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अमेरिकेतील अभियंत्यावर छळाचा आरोप - Marathi News | Allegations of harassment against an American engineer | Latest nagpur News at Lokmat.com

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि डॉक्टर के खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए उस पर दबाव डाला जा रहा है। उसने कहा कि डॉक्टर उस पर दबाव बनाने के लिए अपने 'उच्च संपर्कों' का इस्तेमाल कर रहे थे।

धक्कादायक : दुष्काळामुळे मराठवाड्यातून मुंबईत आलेल्या तरुणीवर सामूहिक बलात्कार, gang rape of a young woman from marathwada in mumbai | News - News18 Lokmat, Today's Latest Marathi News

पुलिस अधिकारी ने कहा, "पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि डॉक्टर अल्ट्रासाउंड प्रक्रिया के दौरान नशे में था और उसका सहायक उसे फल परोस रहा था।" पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी डॉक्टर पर हरियाणा पुलिस द्वारा भिवानी की एक गर्भवती महिला के साथ लिंग परीक्षण के दौरान छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

Web Title: greater noida Doctor allegedly sexually abuses pregnant during ultrasound

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे