लाइव न्यूज़ :

गोरखपुरः सिवान की रहने वाली खुशी ने 4 साल पहले नदीम अंसारी से किया था प्रेम विवाह, सऊदी अरब में काम करने वाले पति के साथ वीडियो कॉल और फिर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2025 22:00 IST

बिहार के सिवान जिले की मूल निवासी खुशी (28) ने चार साल पहले गोरखपुर जिले के बांसगांव के नदीम अंसारी से प्रेम विवाह किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरधार्मिक विवाह के कारण जोड़ा पिपरौली में किराए के मकान में रह रहा था। सऊदी अरब के मदीना में कार्यरत नदीम हाल ही में घर लौटा था, लेकिन नौ मई को चला गया।खुशी ने अपने तीन वर्षीय बेटे आसिफ को सुला दिया और नदीम को वीडियो कॉल किया।

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र में एक युवती ने सऊदी अरब में काम करने वाले अपने पति के साथ वीडियो कॉल पर बात के दौरान कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली में हुई। बिहार के सिवान जिले की मूल निवासी खुशी (28) ने चार साल पहले गोरखपुर जिले के बांसगांव के नदीम अंसारी से प्रेम विवाह किया था। अंतरधार्मिक विवाह के कारण यह जोड़ा पिपरौली में किराए के मकान में रह रहा था।

सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब के मदीना में कार्यरत नदीम हाल ही में घर लौटा था, लेकिन नौ मई को फिर से चला गया। शुक्रवार रात खुशी ने अपने तीन वर्षीय बेटे आसिफ को सुला दिया और नदीम को वीडियो कॉल किया। कथित तौर पर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद रात 10:59 बजे कॉल कट गई।

चिंतित नदीम ने पड़ोसी छोटू को बुलाया, जिसने दरवाजा बंद पाया। खिड़की से झांककर देखा तो खुशी फंदे से लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर खुशी का शव बरामद किया। गीडा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रत्नेश्वर सिंह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगोरखपुरबिहारसऊदी अरबउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये