लाइव न्यूज़ :

नाम बदलकर फेसबुक के जरिए की दोस्ती, शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध, निकला तीन बच्चों का बाप

By स्वाति सिंह | Updated: July 25, 2018 09:01 IST

लड़की ने पुलिस को बताया कि बदायूं का रहने वाला नईम खान ने फेसबुक पर नाम पर धर्म बदलकर दोस्ती की। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाएं।

Open in App

बरेली, 25 जुलाई: गोवा की रहने वाली एक युवती ने उत्तर प्रदेश के एक युवक पर केस दर्ज कराया है। लड़की ने युवक पर धोखाधरी का आरोप लगाया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि बदायूं का रहने वाला नईम खान ने फेसबुक पर नाम पर धर्म बदलकर दोस्ती की। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाएं। इसके साथ ही लड़की ने आरोप लगाया कि नईम हमेशा बीमारी का बहाना बनाकर उससे पैसे भी ही लेता था। लेकिन जब लड़की उत्तर प्रदेश आई और जब सच्चाई का खुलासा हुआ तो उसने मामला दर्ज कराया है। 

ये भी पढ़ें: पीएनबी फ्रॉड: प्रत्यर्पण की कोशिश शुरू होते ही अमेरिका से भागा मेहुल चौकसी

गोवा की रहने वाली ईसाई महिला ने सोमवार को बदायूं के आइजी डीके ठाकुर को फोन कर मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि सितंबर 2015 उसने एक साहिल शर्मा नाम के लड़के से दोस्ती हुई। इसके बाद दिसम्बर 2015 में वह रहने उत्तर प्रदेश आई। यहां आरोपी ने युवती को अपनी बहन के घर सम्भल में रखा। यहां युवती को पता चला कि लड़के का असली नाम साहिल नहीं बल्कि नईम है। वजूद इसके युवती सम्भल में रुकी। यहां युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। फिर युवक की भं ने उसे अपने घर पर रुकने को मना कर दिया जिसके बाद नईम उससे अपने घर इस्लामनगर ले गया। वहां उसकी पहले से एक पत्नी थी। युवक ने अपनी पत्नी को बताया कि यह उसकी दूर की रिश्तेदार है। 

ये भी पढ़ें: 2014 के बाद हत्यारी भीड़ ने 100 को मारा, इस कारण से भीड़ ने लोगों को उतारा मौत के घाट

यहां युवती को पता चला कि नईम पहले से तीन बच्चों का बाप है।  जब युवती ने इस बारे में नईम से पूछा तो उसने बताया कि उसके यहां एक से ज्यादा शादियां हो सकती हैं। नईम ने कहा कि वह गोवा आकर उससे शादी करेगा। इसके बाद फिर आठ महीने बाद नईम गोवा आया और शादी का झांसा देकर युवती से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके साथ ही बीमारी का बहाना बनाकर वह युवती से पैसे भी लेता रहा। युवती ने पुलिस को बताया कि वह लगभग 70 हजार रुपये और इसके साथ ही मोबाइल नईम को दे चुकी है। इसके बाद युवती ने गोवा में 13 अप्रैल 2018 को नईम के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO