लड़की की अर्ध-नग्न लाश मिलने से मची सनसनी, कातिल ने घर बुलाकर किया मर्डर, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 19, 2022 01:49 PM2022-02-19T13:49:39+5:302022-02-19T13:55:18+5:30

अमन की पत्नी प्रियंका रात में लगभग 8 बजे घर वापस लौटी, तो देखा के घर के बेडरूम में लड़की का शव उसके बिस्तर पर अर्ध-नग्न अवस्था में पड़ा हुआ है।

girl's half-naked corpse created a sensation, the murderer called home and committed the murder, know the whole matter | लड़की की अर्ध-नग्न लाश मिलने से मची सनसनी, कातिल ने घर बुलाकर किया मर्डर, जानिए पूरा मामला

लड़की की अर्ध-नग्न लाश मिलने से मची सनसनी, कातिल ने घर बुलाकर किया मर्डर, जानिए पूरा मामला

Highlightsहत्या की यह वारदात बुराड़ी क्षेत्र के कौशिक एन्क्लेव की बताई जा रही हैकथित तौर पर अमन नाम के आरोपी ने यह हत्या की और फिर मौके से फरार हो गयाअमन की पत्नी घर लौटी तो देखा कि बिस्तर पर लड़की का शव अर्ध-नग्न हालत में पड़ा हुआ है

दिल्ली: देश की राजधानी अपराध की एक ऐसी घटना से दहल उठी जिसमें कथित तौर पर एक युवती का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुराड़ी इलाके में शुक्रवार की रात एक लड़की की बड़ी ही क्रूरता से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृत लड़की का अर्ध-नग्न हालत में बरामद किया।

यह घटना बुराड़ी क्षेत्र के कौशिक एन्क्लेव की बताई जा रही है। जहां कथित तौर पर अमन नाम के आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अमन ने उस लड़की को अपने घर उस वक्त बुलाया, जब उसकी पत्नी घर पर नहीं थी।

जब अमन की पत्नी अपने घर लौटी तो देखा कि बिस्तर पर लड़की का शव अर्ध-नग्न हालत में पड़ा हुआ है। मामले की जानकारी मिलते ही मौते पर पहुंची बुराड़ी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार अमन अपनी पत्नी प्रियंका रावत के साथ बुराड़ी इलाके के कौशिक एन्क्लेव के एक फ्लैट में रहता था। जब अमन ने घर में इस वारदात को अंजाम दिया तो उस वक्त उसकी पत्नी अपने एक रिश्तेदार मिलने के लिए उनके घर गई हुई थी।

अमन की पत्नी प्रियंका रात में लगभग 8 बजे घर वापस लौटी, तो देखा के घर के बेडरूम में लड़की का शव उसके बिस्तर पर अर्ध-नग्न अवस्था में पड़ा हुआ है। प्रियंका ने तुरंत मामले की सूचना बुराड़ी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि मृत लड़की की शिनाख्त हो गई है, वो नाथूपुरा इलाके की रहने वाली थी। लकड़ी की हत्या की जानकारी उसके पिता को दे दी गई है। वहीं हत्या को अंजाम देने के बाद अमन मौके फरार है। अब पुलिस अमन को गिरफ्तार कर हत्या के पीछे का असली मकसद जानना चाहती है। 

इस मामले मेंम दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आयी है कि अमन के मृतक लड़की के साथ लंबे समय से संबंध थे। लेकिन दिल्ली पुलिस अभी तक इस बात को जानने में नाकाम रही है कि आखिर अमन ने किन वजहों से लड़की का गला घोंटकर मार डाला।

दिल्ली पुलिस ने अमर को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन किया है और पुलिस को उम्मीद है कि अमन जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। 

Web Title: girl's half-naked corpse created a sensation, the murderer called home and committed the murder, know the whole matter

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे