लड़की ने आरोपी को कोर्ट में मारा थप्पड़, छेड़खानी से थी परेशान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 13, 2018 02:07 PM2018-07-13T14:07:46+5:302018-07-13T14:07:46+5:30

चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक लड़की ने आरोपी लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना गुरुवार की है जब कोर्ट में एक केस की सुनवाई हो रही थी।

girl slapped boy in chandigarh court | लड़की ने आरोपी को कोर्ट में मारा थप्पड़, छेड़खानी से थी परेशान

लड़की ने आरोपी को कोर्ट में मारा थप्पड़, छेड़खानी से थी परेशान

नई दिल्ली, 13 जुलाई: चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक लड़की ने आरोपी लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। घटना गुरूवार की है जब कोर्ट में एक केस की सुनवाई हो रही थी इसी बिच लड़की ने जज के सामने आरोपी लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। आरोपी पर लड़की के साथ छेड़खानी करने का आरोप है। छेड़खानी करने वाले लड़के का नाम धरमेंद्र उर्फ जॉनी है। 

आरोपी धरमेंद्र उर्फ जॉनी सेक्टर 25 का रहने वाला है। उसपर इंडियन पिनल कोर्ट के सेक्शन 354, 506 और 509 के तहत सुनवाई चल रही है। दरअसल ये घटना उस वक्त हुई जब कोर्टरूम में लड़की की मां अपना स्टेटमेंट दर्ज करवा रही थी। इसके अलावा धरमेंद्र ने लड़की की मां पर धमकाने का आरोप लगाया।

गुप्तांग काटकर गैंग में करता था शामिल, गिरफ्तार किन्नर ने बताया ऐसे फंसाता था लोगों को जाल में

जैसे ही धर्मेंद्र ने अपनी बात कही, लड़की ने आगे आकर उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद जज को गुस्सा आ गया और उन्होंने लड़की को वॉर्निंग दे दिया। इस घटना के बाद आरोपी की मां का स्टेटमेंट दर्ज कर लिया गया और अगली सुनवाई 2 अगस्त को होने की बात कही गई। चंडीगंढ़ न्युजलाइन के अनुसार लड़की ने कहा कि 'धरमेंद्र मेरी मां पर झुठा आरोप लगा रहा था जिसपर मुझे गुस्सा आ गया'।

मध्यप्रदेश में फिर गैंगरेप की घटना, लड़की को किडनैप कर रेप फिर मरा हुआ समझ जंगल में फेंका

दर्ज FIR के अनुसार पिछले दिसंबर में धरमेंद्र के खिलाफ दर्ज कराया गया है। वहीं लड़की की मां के अनुसार ये मामला साल 2012 की है जब पहली बार आरोपी ने ऐसी हरकत की थी। इस पर सेक्टर-24 पुलिस चौकी में शिकायत भी दर्ज कराया गया था लेकिन उस वक्त पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ दिनों बाद दोनों परिवारों में समझौता हो गया। तब पुलिस ने भी लड़के को समझाया था वो कि आगे से ऐसी हरकत न करे और मामला शांत हो गया। लेकिन कुछ समय बाद लड़के ने फिर गलत हरकतें शुरू कर दी।   

(रिपोर्ट- विक्रमादित्य सिंह सोलंकी)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: girl slapped boy in chandigarh court

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Crimeक्राइम