लाइव न्यूज़ :

Ghaziabad murder Crime News: कार को किया डैमेज तो ऐसे लिया बदला!, चार दोस्त ने दीन मोहम्मद को 15 मई को अगवा किया और पीट-पीटकर मारा, कोई जाने नहीं शव को नाले में फेंका...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2024 12:31 IST

Ghaziabad murder Crime News: मामले में जांच के दौरान शक होने पर पुलिस ने दीन मोहम्मद के दो दोस्तों ताज मोहम्मद (20) और पुनीत गोसाईं (20) को तिबड़ा गांव से गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने बताया कि हत्या की वारदात में दो और दोस्त निकित गुर्जर और तुषार भी शामिल थे। क्षतिग्रस्त कार के नुकसान का बदला लेने के लिए दीन मोहम्मद को सबक सिखाने की योजना बनाई थी।गुर्जर और तुषार की मदद से दीन मोहम्मद को कार में अगवा कर लिया और उसे पीट-पीटकर मार डाला।

Ghaziabad murder Crime News:गाजियाबाद जिले के मोदीनगर इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंकने के आरोप में उसके दो दोस्तों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण क्षेत्र विवेक चंद यादव ने यह बताया कि मोदीनगर इलाके में 15 मई को मेरठ निवासी दीन मोहम्मद (24) का शव बरामद हुआ था और इस मामले में उसके पिता अय्यूब ने 16 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान शक होने पर पुलिस ने दीन मोहम्मद के दो दोस्तों ताज मोहम्मद (20) और पुनीत गोसाईं (20) को तिबड़ा गांव से गिरफ्तार किया।

यादव के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हत्या की वारदात में उनके दो और दोस्त निकित गुर्जर और तुषार भी शामिल थे। आरोपियों का कहना था कि क्षतिग्रस्त कार के नुकसान का बदला लेने के लिए चारों ने दीन मोहम्मद को सबक सिखाने की योजना बनाई थी।

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया उन्होंने गुर्जर और तुषार की मदद से दीन मोहम्मद को कार में अगवा कर लिया और उसे पीट-पीटकर मार डाला। उनके अनुसार बाद में उन लोगों ने उसके शव को तिबरा गांव के नाले में फेंक दिया। उपायुक्त ने बताया कि आरोपी ताज और पुनीत गोसाईं को जेल भेज दिया गया है, जबकि उनके दो साथी निकित गुज्जर और तुषार अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमेरठगाजियाबादPoliceउत्तर प्रदेशहत्यायूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये