शादी के महज 36 दिन बाद 22 वर्षीय पति बुधनाथ सिंह को मार डाला, पत्नी सुनीता सिंह ने मुर्गा-भात में जहर मिलाकर खिलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2025 18:32 IST2025-06-28T18:17:18+5:302025-06-28T18:32:20+5:30

Garhwa: आरोपित पत्नी सुनीता सिंह ने पहले पति से कीटनाशक खरीदवाया और फिर उसी जहर को खाने में मिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Garhwa Just 36 days after marriage 22-year-old husband Budhnath Singh killed wife Sunita Singh mixed poison in chicken and rice and fed him | शादी के महज 36 दिन बाद 22 वर्षीय पति बुधनाथ सिंह को मार डाला, पत्नी सुनीता सिंह ने मुर्गा-भात में जहर मिलाकर खिलाया

सांकेतिक फोटो

Highlightsशादी के अगले ही दिन सुनीता ससुराल से मायके चली गई थी। पंचायत हुई और 5 जून को सुनीता दोबारा ससुराल लौटी। कीटनाशक मिलाकर पति को खिला दिया, बुधनाथ की मौत हो गई।

गढ़वाः पति, पत्नी और वो के चक्कर में पतियों की हो रही हत्याओं का मामला लगातार बढता जा रहा है। इंदौर की सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान सहित कई करतूतों के बिच झारखंड के गढ़वा जिले के बाहोकुदर गांव की नवविवाहिता सुनीता सिंह ने शादी के महज 36 दिन बाद अपने पति को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वो उसे पसंद नहीं था। पुलिस ने सुनीता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हद तो ये की आरोपित पत्नी सुनीता सिंह ने पहले पति से कीटनाशक खरीदवाया और फिर उसी जहर को खाने में मिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वा जिले के बाहोकुदर गांव निवासी 22 वर्षीय बुधनाथ सिंह की शादी छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी रघुनाथ सिंह की बेटी सुनीता सिंह से धूमधाम से 11 मई 2025 को हुई। शादी के अगले ही दिन सुनीता ससुराल से अपने मायके चली गई थी। उसने स्पष्ट कहा कि उसे पति पसंद नहीं है।

इसके बाद दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई और 5 जून को सुनीता दोबारा ससुराल लौटी। 14 जून को पति-पत्नी बाजार गए, जहां सुनीता ने कीटनाशक खरीदने की बात कहकर पति से जहर खरीदवाया। अगले दिन रात के खाने में सुनीता ने मुर्गा-भात में वही कीटनाशक मिलाकर पति को खिला दिया, जिससे बुधनाथ की मौत हो गई।

मृतक की मां राजमती कुंवर ने बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। मिली शिकायत के बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित कर जब जांच के दौरान पूछताछ की गई तो शुरुआत में सुनीता ने सास पर ही आरोप मढ़ा कि उसने खाने में जहर मिलाया था।

उसका दावा था कि जहर मिला खाना उसे देना था, लेकिन गलती से सास ने बेटे को खिला दिया। हालांकि पुलिस की सख्ती और साक्ष्यों के बाद सुनीता ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पूरी घटना से पर्दा उठा दिया।

Web Title: Garhwa Just 36 days after marriage 22-year-old husband Budhnath Singh killed wife Sunita Singh mixed poison in chicken and rice and fed him

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे